• आलापुर विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद।

•तीन दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के दौरान अलग-अलग स्थानों पर कार्यकर्ताओं से किया मुलाकात।
• आज बुधवार को जहांगीरगंज विकासखंड क्षेत्र में कार्यकर्ताओं से करेंगे भेंट।

अम्बेडकरनगर- तीन दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के दौरान आलापुर विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद नें मंगलवार को रामनगर विकासखंड के दर्जनों स्थानों पर कार्यकर्ताओं तथा ग्रामीणों से रूबरू होकर उनकी समस्याएं सुनी तथा हर संभव मदद व निराकरण का भरोसा दिलाया। सांसद निर्वाचित होने के उपरांत पहली बार आलापुर विधानसभा क्षेत्र में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया आज बुधवार को सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद जहांगीरगंज विकासखंड के अलग-अलग स्थान पर कार्यकर्ताओं तथा ग्रामीणों से मुलाकात करेंगे। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव श्याम विश्वकर्मा सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र निषाद जिला पंचायत सदस्य अश्विनी यादव पूर्व प्रमुख हीरालाल यादव पूर्व प्रधान भीमलाल कन्नौजिया सयुस के राष्ट्रीय सचिव प्रदुम्न यादव उर्फ बबलू प्रधान संघ के पूर्वी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष घनश्याम यादव,ग्राम प्रधान जयसिंह यादव,दुर्गेश कन्नौजिया सपा लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष नरेंद्र यादव रहबरे आलम,कृष्ण कुमार यादव,सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव सुरेंद्र निषाद,हरिकेश,अभिमन्यु निषाद, प्रदीप यादव,निर्दोष यादव, शिव शंकर निषाद,दिनेश पाल,फिरतू शर्मा समेत नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।















Leave a Reply