Advertisement

लखनऊ : शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों ने किया केशव प्रसाद मौर्य के आवास का घेराव।

www.satyarath.com

• शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों ने किया केशव प्रसाद मौर्य के आवास का घेराव।

www.satyarath.com

69000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थीयों ने यूपी के डिप्टी सीएम,श्री केशव प्रसाद मौर्य के आवास का किया घेराव।

तत्काल नई सूची बनाकर किया नियुक्ति की मांग।

आज 69000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थीयों ने उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम श्री केशव प्रसाद मौर्य के आवास का घेराव किया ।इस वक्त लखनऊ से बड़ी खबर सामने आ रही है। आज 69000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थीयों ने राज्य के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य के आवास का घेराव किया है।

www.satyarath.com

www.satyarath.com

शिक्षक भर्ती अभ्यर्थीयों का कहना है वह नियुक्ति मांगने के लिए डिप्टी सीएम के पास आए हुए हैं।शिक्षक अभ्यर्थी,तत्काल नई सूची बनाकर नियुक्ति की मांग करने के लिए उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य के आवास के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन करने वाले अभ्यर्थीयों का कहना है कि कोर्ट के आदेश का पालन ही नहीं किया जा रहा है।

www.satyarath.com

शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने, पुरानी सूची बनाने वाले अफसरों को हटाने की भी मांग कर रहे हैं। अभ्यर्थियों यह आंदोलन जारी है। डिप्टी सीएम श्री केशव प्रसाद मौर्य के आवास के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स,अभ्यर्थीयों के प्रदर्शन को रोकने के लिए मौके पर मौजूद है।

www.satyarath.com

खबर है कि शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों के प्रदर्शन को रोकने के लिए पुलिस ने हल्का लाठी चार्ज भी किया है।

दरअसल, कोर्ट ने 1 जून 2020 और 5 जनवरी 2022 की चयन सूचियों को दरकिनार कर 2019 में हुई शिक्षक भर्ती परीक्षा के आधार पर नियमों के तहत 69 हजार अभ्यर्थियों की नई चयन सूची 3 महीने के भीतर बनाने का निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने कहा है कि नई चयन सूची में 1981 के नियम के तहत आरक्षण अधिनियम 1994 के मुताबिक आरक्षण नीति का पालन किया जाए। इसके बावजूद कोर्ट के आदेश का पालन नहीं किए जाने पर अभ्यर्थीयों का प्रदर्शन जारी है।

सत्यार्थ वेब न्यूज

शिवरतन कुमार गुप्ता “राज़”

Mon.9670089541

महराजगंज

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!