Advertisement

सोनभद्र -बाइक सवार पीआरडी जवान ने स्कूली छात्रों को मारी टक्कर,

बाइक सवार पीआरडी जवान ने स्कूली छात्रों को मारी टक्कर,

 

छात्रों को लगी अंदरूनी चोट साइकल हुई क्षतिग्रस्त,

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

सोनभद्र रायपुर थाना क्षेत्र के सिकरवार गांव के दो छात्र साइकल से छत्रपति शाहूजी इंटर कालेज में पढ़ने जा रहे थे जैसे ही सोहदवल गांव से आगे मोड़ क्रास कर रहे थे कि उधर से आ रहे एक पीआरडी जवान जो फोन से बात करते हुए बाइक चला रहे ने छात्रों को टक्कर मार दी छात्र रोड पर गिर गए टक्कर में छात्रों की साइकल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई वर्दी का रौब जमाते हुए पीआरडी जवान ने रोड पर गिरे छात्रों को उठाने की बजाय मां बहन की गलियां देने लगे एक जिम्मेदार व्यक्ति जो सासन प्रशासन से जुड़ा हो उससे इस प्रकार की उम्मीद तो कत्तई नही की जा सकती हैं पर करें क्या साहब पर तो वर्दी को जो रौब है दो स्टार वाले उच्च अधिकारी भी है।

एक्सीडेंट के बाद छात्रों ने राहगीरों की मदद से अपने चाचा को फोन कर चोटिल होने की सूचना दी इसके बाद चोटिल छात्रों कुंदन सिंह पुत्र रंजीत सिंह और मंगलम सिंह पुत्र मुन्नर सिंह को परिजनों ने प्राथमिक उपचार के बाद घर ले आए और पीआरडी जवान के खिलाफ स्थानीय पुलिस चौकी सरई गढ़ में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।

जानकारी के अनुसार टक्कर मारने वाले पीआरडी जवान गोटी बांध गांव के निवासी हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!