• पुलिस महानिरीक्षक (कानून व्यवस्था) ने पत्रकारों की सुरक्षा व उनसे शिष्ट व्यवहार हेतु दिए निर्देश।
लखनऊ : ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश द्वारा एक समय पर ही पूरे उत्तर प्रदेश में सभी जनपदों पर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिए जाने का असर हुआ है। उत्तर प्रदेश शासन पत्रकारों की सुरक्षा और उनके प्रति पुलिस कर्मियों द्वारा शिष्ट व्यवहार के लिए सजग हुआ है।
इस संबंध में मुख्यालय पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश की ओर से निर्गत व पुलिस महानिरीक्षक (कानून व्यवस्था) एल आर कुमार द्वारा हस्ताक्षर पत्र की प्रतिलिपि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के लखनऊ मंडल अध्यक्ष को प्राप्त हुई है। इस पत्र में इससे पूर्व भी पत्रकारों की सुरक्षा के लिए और उनसे सम्मानजनक व्यवहार करने के लिए समय-समय पर निर्गत पत्रों का हवाला दिया गया है तथा उत्तर प्रदेश के सभी पुलिस कमिश्नरों तथा पुलिस अधीक्षकों से बिंदुवार रिपोर्ट मांगी गई है।
Leave a Reply