Advertisement

चंदौली : जिला मे डी.डी.यू स्टेशन पर चोरी की मोबाइल मुंबई से लेकर जा रहा था कोलकाता,जीआरपी ने दबोचा।

www.satyarath.com

रिपोर्टर शोएब की रिपोर्ट चन्दौली, उत्तर प्रदेश 

• जिला मे डी.डी.यू स्टेशन पर चोरी की मोबाइल मुंबई से लेकर जा रहा था कोलकाता,जीआरपी ने दबोचा।

www.satyarath.com

चंदौली : जिले के पीडीडीयू नगर में जीआरपी ने पीडीडीयू जंक्शन से शुक्रवार को सुबह चोरी के 60 मोबाइल फोन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी मुंबई से चोरी किए गए करीब 13 लाख रुपये के मोबाइल फोन लेकर कोलकाता जा रहा था। वह ट्रेन बदलने के लिए रेलवे स्टेशन पर उतरा था। तभी जीआरपी पुलिस द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया।सुबह साढ़े पांच बजे जीआरपी की टीम प्लेटफार्म संख्या एक और दो पर लिफ्ट के पास पहुंची तो पिट्ठू बैग लिए एक युवक पर संदेह हुआ। टीम ने उसके बैग की तलाशी ली तो मोबाइल फोन का जखीरा मिला। पूछताछ में उसने बताया कि मुंबई में चोरी किए गए मोबाइल फोन लेकर कोलकाता जा रहा है।युवक ने अपना नाम राम एकबाल चौधरी, निवासी पचपकरी झिटकाही, थाना ढाका, जिला मोतिहारी बिहार बताया है। वही इस सम्बन्ध में जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि युवक पहले भी कई बार चोरी के मोबाइल फोन की खेप बंगाल पहुंचा चुका है। बरामद मोबाइल फोन की कीमत करीब 13 लाख रुपये है।मोबाइल फोन चोरों का नेटवर्क महाराष्ट्र से पश्चिम बंगाल तक फैला है। मुंबई और आसपास के शहरों में मोबाइल फोन चोरी करने के बाद पश्चिम बंगाल में बेचते हैं। आरोपी युवक ने जीआरपी की पूछताछ में इसका खुलासा किया।इस सम्बन्ध में जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि सार्वजनिक स्थलों, रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी होने वाले मोबाइल फोन की बरामदगी का प्रतिशत बहुत कम है। इसका कारण है कि मोबाइल चोर गिरोह का नेटवर्क राष्ट्रीय स्तर पर फैला हुआ है। चोरी के कुछ ही दिनों बाद मोबाइल फोन दूसरे राज्यों में पहुंचा दिए जाते हैं। इस गिरोह में युवक, युवतियां और महिलाएं भी शामिल हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!