Advertisement

सोनभद्र -जे एस पी महाविद्यालय कसया कला सोनभद्र में बी ए तृतीय वर्ष के छात्र- छात्राओं कि विदाई सम्मान समारोह का आयोजन

जे एस पी महाविद्यालय कसया कला सोनभद्र में बी ए तृतीय वर्ष के छात्र- छात्राओं कि विदाई सम्मान समारोह का आयोजन

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

विकास खण्ड करमा अंतर्गत जे एस पी महाविद्यालय कसया कला सोनभद्र में बी ए तृतीय वर्ष के छठवें सेमेस्टर के छात्र छात्राओं का विदाई सम्मान समारोह का अयोजन किया गया जिसमें शाहगंज थाना प्रभारी वंदना सिंह मुख्य अतिथि व शाहगंज चौकी प्रभारी आशीष सिंह, विशिष्ट अतिथि चिंतामणि मिश्रा व संस्थापक पारस नाथ सिंह, रवि कुमार सिंह अधिवक्ता न्यायालय रॉबर्ट्सगंज, राकेश कुमार सिंह प्रधानाचार्य सरस्वती ज्ञान मंदिर केकराही , प्रदीप कुमार सिंह, प्रधानाचार्य, जूनियर हाईस्कूल हिनौता डॉक्टर अर्पित दुबे जी न्यू उपकार हॉस्पिटल के प्रबंधक सभी संस्थान के प्रबंधनिदेशक डा प्रसन्न पटेल की अध्यक्षता में सर्व प्रथम मा सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का प्रारम्भ किया गया निसमे बी ए प्रथम व द्वितीय वर्ष के छात्र छात्राओं के द्वारा सीनियर छात्र छात्राओं को तिलक लगाकर पुष्प वर्षा कर गिफ्ट दे कर विदाई सम्मान किया गया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया

छात्र – छात्राओं के गमगीन माहौल में विदाई किया गया।इस दौरान मुख्य अतिथि वन्दना सिंह थाना प्रभारी शाहगंज ने कहा कि “प्रदेश की योगी सरकार विद्यार्थियों से किए वायदे को पूरा करने के प्रति कृत संकल्प है। महिलाओं के सुरक्षा के बारे में एंटी रोमियो का गठन से सुरक्षा प्रदान किया जा रहा है मोबाइल उपयोग के बारे में जानकारी देते हुए आधुनिक शिक्षा में स्मार्टफोन बहुत ही उपयोगी सिद्ध हो रहा है। इसके माध्यम से छात्राएँ बहुत सारी जानकारी प्राप्त कर वहीं कॉलेज के प्रबंध निदेशक डॉ प्रसन्न पटेल , संस्थापक बाबू पारसनाथ सिंह, प्राचार्य डॉक्टर संजय सिंह द्वारा मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र तथा स्मृति चिन्ह भेंट देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन दीपक दिवेदी डी फार्म से जावेद अहमद व आरती बी ए ने किया।

कार्यक्रम के अंत में कॉलेज प्रांगण में वन्दना सिंह ने आम के पौधे का रोपण किया तथा इसकी सुरक्षा करने का भी संकल्प दिलाया।

विदाई में – अर्चना सिंह, श्रेया पटेल, आरती गुप्ता, आरती मौर्या, प्रियंका, ज्योति मौर्य, पूजा देवी, मनीषा पटेल इंदु यादव, रंजना, जसरा, रीना कुमारी, सुनीता, ममता, शिवांगी मिश्रा,हिमांशु यादव, हिमांशु सिंह,और कनक लता सिंह

उक्त कार्यक्रम में चारों संस्थान के अध्यापक कर्मचारियों में चीफ प्रॉक्टर डॉ रतन लाल सिंह, अभिमन्यु सिंह अधीक्षक जे एस पी महाविद्यालय, जी एम सिंह अधीक्षक इंद्र प्रताप बीटीसी कॉलेज, विकास मेहता अधीक्षक सरदार वल्लभभाई पटेल आईटीआई, दसरथ अधीक्षक पारस सिंह कॉलेज ऑफ फार्मेसी, कार्यालय अधीक्षक जयप्रकाश वर्मा, निष्ठा जायसवाल कार्यक्रम प्रभारी ,श्रीमती कविता सिंह मौर्य ,प्रतिष्ठा जायसवाल, प्रकाश कुमार ,सूरज कुमार , चंचल सिंह पटेल, सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!