Advertisement

गुरुवार, 29 अगस्त 2024 के मुख्य सामाचार।

गुरुवार, 29 अगस्त 2024 के मुख्य सामाचार

🔸देश में बनेंगे 12 औद्योगिक स्मार्ट शहर, 10 लाख लोगों को रोजगार; कैबिनेट का फैसला

🔸इस घटना से परेशान और भयभीत हूं; कोलकाता कांड पर बोलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू।

🔸हैदराबाद में 175 करोड़ का स्कैम, SBI ब्रॉन्च मैनेजर अरेस्ट: फर्जी अकाउंट खुलवाए, साइबर ठगी से पैसा जमा कराए; बैंक अधिकारी लेता था कमीशन।

🔸बलात्कार रोकने को बंगाल सरकार नया कानून लाएगी: कैबिनेट से मंजूरी मिली; 3 सितंबर को विधानसभा में पेश होगा; ममता बोलीं- रेपिस्ट को फांसी हो।

🔸ममता का बयान– बंगाल जला तो UP-असम भी जलेंगे, हमें लाल आंखें मत दिखाना, धमकाने की हिम्मत कैसे की? हिमंत ने ममता पर खोया आपा।

🔸मध्य प्रदेश में 50 गायों को उफनती नदी में धकेला, करीब 20 की मौत; VIDEO वायरल।

🔸Reliance और Disney के मर्जर को मिली CCI की मंजूरी, 8.5 अरब डॉलर की है डील।

🔸ED ने डीएमके सांसद एस जगतरक्षकन पर 908 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया।

🔸चंपाई ने JMM छोड़ी, BJP में जाने को तैयार, कहा- सपने में भी नहीं सोचा था ऐसा।

🔸हिंदू होना हमारे लिए बड़ा अपराध, बांग्लादेश सरकार पर भड़के बाढ़ प्रभावित।

🔸त्रिपुरा में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 31 लोगों की मौत; राहत के लिए कई टीम तैनात।

🔸JK चुनाव– 244 कैंडिडेट का नामांकन वैध, 35 खारिज:30 अगस्त तक नाम वापस ले सकते हैं; महबूबा मुफ्ती चुनाव नहीं लड़ेंगी।

🔸टेलीग्राम ऐप के सीईओ पावेल डुरोव पुलिस हिरासत से रिहा, अब अदालत में होंगे पेश।

🔸US में डरा रहा मच्छर से फैलने वाला बेहद दुर्लभ EEE Virus, 1 की मौत, संक्रमितों में 30% की नहीं बच पाती जान।

🔸Rajasthan Cabinet Meeting: बिजली के क्षेत्र में सुधार, ट्रांसफर पॉलिसी…भजनलाल कैबिनेट में लिए कई अहम फैसले।

🔸Jharkhand Politics: चंपाई सोरेन का JMM के सभी पदों से इस्तीफा, 30 अगस्त को रांची में ज्वाइन करेंगे बीजेपी।

🔸छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा पर राजनीति तेज़, अजीत पवार ने मांगी माफ़ी, विपक्ष के प्रदर्शन की तैयारी

🔹Paris Paralympics 2024: पेरिस पैरालंपिक का शानदार आगाज, भारत समेत 167 देश शामिल; खिलाड़ियों में अद्भुत उत्साह।

➡लखनऊ- उत्तर प्रदेश में 10 विधानसभा सीटों पर होने है उपचुनाव, यूपी कांग्रेस ने सभी सीटों की रिपोर्ट केंद्रीय नेतृत्व को सौंपी, सपा के साथ गठबंधन को लेकर बातचीत का दौर होगा शुरू, अगले कुछ दिनों में इस संबंध में बातचीत शुरू होगी- सूत्र, महाराष्ट्र व झारखंड के चुनावों के साथ ही यूपी में भी उपचुनाव संभव।

मेरठ- वंदे भारत के शुभारंभ को ऐतिहासिक बनाने की कवायद,200 छात्रों को मुरादाबाद तक फ्री सफर कराने की योजना,शनिवार 31 अगस्त को होगा शुभारंभ, सितंबर से नियमित फेरे,बीजेपी सांसद समेत कई जनप्रतिनिधियों को रेलवे ने दिया आमंत्रण,31 अगस्त को मेरठ-लखनऊ वंदेभारत का शुभारंभ करेंगे पीएम।

➡बदायूं- मेले में जलेबी के मोलभाव को लेकर दो दुकानदार भिड़े,एक दुकानदार ने दूसरे दुकानदार पर फेंकी गर्म चासनी,गर्म चासनी से दुकानदार गंभीर रूप से झुलसा,सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी,मूसाझाग थाना क्षेत्र के गुलड़िया कस्बे की घटना।

मुजफ्फरनगर- बहन की हत्या में 3 भाइयों को आजीवन कारावास,3 सगे भाईयों ने प्रेमविवाह के विरोध में की थी हत्या,2021 में बहन ने अपनी मर्जी से कर लिया था विवाह,2023 में गांव छोड़कर शहर में रह रही थी मृतका,एडीजे- फास्टट्रैक कोर्ट ने आरोपियों को सुनाई उम्रकैद।

➡मेरठ- ट्रैफिक में तैनात 10 हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर,परिवहन शाखा से यातायात पुलिस में कराई तैनाती,पूर्व एसएसपी की सजा से बचने के लिए किया जुगाड़,एसएसपी ने संज्ञान के बाद कराई थी मामले की जांच,ट्रैफिक में कार्यरत सभी हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर।

➡बुलंदशहर- नशे में दबंग द्वारा अर्धनग्न होकर की गई अश्लीलता,महिलाओं को देख अश्लील हरकतें करने का वीडियो वायरल,एसएसपी से दबंग युवक के खिलाफ की गई शिकायत,महिला ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की,बुलंदशहर कोतवाली सिटी के आनंद विहार इलाके का मामला।

➡सुल्तानपुर- दिन दहाड़े सराफा व्यवसाई के यहां डकैती का मामला,देर रात सुल्तानपुर पहुंचे एडीजी ला एन ऑर्डर एसबी शिरोडकर,एसटीएफ की टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी,IG प्रवीण कुमार समेत पुलिस अन्य अफसर सुल्तानपुर पहुंचे,बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें दबिश में जुटी,सर्विलांस व शहर के अन्य CCTV कैमरे खंगालने में जुटी पुलिस,नगर कोतवाली के ठठेरी बाजार स्थित ओम आर्नामेंट की घटना।

➡मेरठ- मोहिउद्दीनपुर में ग्रामसभा की जमीन पर अवैध कब्जा,तहसील ने दबाई अवैध कब्जे की जांच रिपोर्ट, शिकायत,कमिश्नर से शिकायत हुई, एसडीएम ने नहीं की कार्रवाई,मामले पर एक्शन के बजाय दबाने की कवायद की गयी,बड़े पैमाने पर ग्रामसभा की जमीन पर हो रहे है निर्माण।

➡संभल- महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, हुई मौत,परिजन ले जा रहे थे अस्पताल रास्ते में तोड़ा दम,सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा,आरोप- पड़ोसियों से विवाद के बाद तंग आकर उठाया कदम,पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी इलाकाई पुलिस,थाना जुनावई क्षेत्र के गांव बसीटा का मामला।

➡रायबरेली- ट्रेन की चपेट में आकर अधेड़ की मौत,कानपुर रायबरेली पैसेंजर ट्रेन से हुआ हादसा,ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के नेवादा गांव का था निवासी,ऊंचाहार कोतवाली के नजनपुर गांव की घटना।

➡मेरठ- सूरजकुंड पार्क में करोड़ों का अजब गजब घोटाला,ओपन जिम, झूले उठाकर ले गया निगम ठेकेदार,निगम ठेकेदार ने माल उठाकर अपने गोदाम में रखा,2018 में कायाकल्प के लिए हुए 129 लाख के टेंडर, ऐतिहासिक पार्क से झूले, ओपनजिम का सामान गायब।

➡देहरादून- जनपद में लगातार हो रही भारी बरसात,बारिश के चलते नदी नाले उफान पर चल रहे,पुलिस द्वारा नदियों के किनारे रहने वाले को किया सतर्क,लाउड हैलरो के माध्यम से किया जा रहा सतर्क, SSP देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को दिया गया निर्देश।

➡रुद्रप्रयाग- जनपद रुद्रप्रयाग तिलवाड़ा पुल के पास मिला शव,उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई SDRF,नदी किनारे से शव को एसडीआरएफ ने किया बरामद,शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया।

➡देहरादून- खानपुर विधायक उमेश कुमार के बयान को लेकर बवाल,500 करोड रुपए से सरकार पलटने की बात का मामला,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने जांच की मांग की,इस तरह के विषय लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा- माहरा।

➡देहरादून- पीसीएस-2021 मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग ने जारी किया रिजल्ट, जारी रिजल्ट के अनुसार 289 अभ्यर्थियों का चयन,10 डिप्टी कलेक्टर व दस सीओ समेत आदि पदों पर चयन हुए।

➡देहरादून- अतिवृष्टि के बाद उत्तराखंड शासन प्रशासन अलर्ट, केदारनाथ यात्रा मार्गो को सुचारु करने में जुटा,31 जुलाई को रुद्रप्रयाग जनपद में हुई थी अतिवृष्टि,यात्रा गतिमान, घोड़े खच्चरों की आवाजाही हुई शुरू।

➡️अयोध्या : उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक आज अयोध्या दौरे पर, लगभग 11:00 बजे अयोध्या पहुंचेंगे उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, चौधरी चरण सिंह घाट पर श्री राम जन्मभूमि मेडिकल सर्विसेस द्वारा प्रारंभ की जा रही निशुल्क एंबुलेंस सेवा को दिखाएंगे हरी झंडी, करेंगे शुभारंभ, प्रभु राम का करेंगे दर्शन पूजन, सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी में हनुमान जी से लेंगे आशीर्वाद .

➡️ अयोध्या : 35 वर्षीय युवक की आम की बाग में फांसी के फंदे से लटकती मिली लाश।ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पटरंगा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्मार्टम भेजने की तैयारी में जुटी।पटरंगा थाना क्षेत्र के बकौली मजरे रानीमऊ गांव का है मामला

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!