• जस्टिस हेमा कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद बीजेपी ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की, इसे ‘गंभीर’ मामला बताया।
नई दिल्ली : मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं के साथ यौन शोषण और उत्पीड़न की घटनाओं की जांच करने वाली जस्टिस हेमा कमेटी की रिपोर्ट सामने आने के बाद वहां राजनीतिक हलचल मच गई है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने इस रिपोर्ट को गंभीर बताया है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
हेमा कमेटी की रिपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए बीजेपी नेता राजीव चन्द्रशेखर ने कहा कि भारत में हर महिला का मौलिक अधिकार सुरक्षित कार्यस्थल है। प्रधानमंत्री ने महिला सशक्तिकरण के लिए पिछले 10 वर्षों में बहुत कुछ किया है। लेकिन केरल और पश्चिम बंगाल जैसी जगहों पर महिला सुरक्षा को लेकर और काम करने की जरूरत है। हेमा कमेटी की रिपोर्ट एक चौंकाने वाला खुलासा है कि केरल फिल्म उद्योग में काम करने वाली महिलाओं का शोषण और उत्पीड़न किया जा रहा है। यह ऐसा मुद्दा नहीं है जिसे पिनाराई विजयन सरकार दबा सके। इन दावों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों को बख्शा नहीं जाना चाहिए।
गौरतलब है कि जस्टिस हेमा कमेटी की रिपोर्ट के बाद अब पीड़ित अभिनेत्रियां भी अपनी कहानी बताने के लिए आगे आ रही हैं। इसी बीच एक और एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री से जुड़े लोगों और मार्क्सवादी पार्टी के नेता पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
Leave a Reply