Advertisement

लखनऊ : योगी कैबिनेट की बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर।

www.satyarath.com

• योगी कैबिनेट की बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर।

www.satyarath.com

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को लोकभवन में कैबिनेट बैठक हुई। बैठक में जल शक्ति विभाग, पर्यटन विभाग समेत कई अन्य विभागों के महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है।

बैठक के बाद वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने फसलों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में पाइप पेयजल आपूर्ति योजना के संचालन के लिए अनुरक्षण नीति 2024 को मंजूरी दे दी गयी है। जिन गांवों में काम पूरा हो चुका है, वहां के रख-रखाव के लिए मेंटेनेंस पॉलिसी लायी जा रही है।

कैबिनेट ने संस्कृति एवं पर्यटन विभाग से मिले प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है। उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विभाग के पर्यटक आवास गृहों को निजी प्रबंधन पर चलने वाले आवास गृहों को 15+15 कुल 30 वर्ष की लीज पर दिये जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी। घाटे में चल रहे या बंद पड़े आवास गृहों के प्रस्ताव हैं।

माध्यमिक शिक्षा विभाग से मिले प्रस्ताव के तहत संस्कृत के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति में बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है।उत्तर प्रदेश डाटा सेंटर नीति में संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। डेटा सेंटरों में ग्रिड द्वारा बिजली नेटवर्क उपलब्ध कराने के प्रस्ताव (संशोधन) को मंजूरी दे दी गई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!