• जिला के पी.डी.डी.यू नगर पालिका परिषद के चक्कर काट रहे आवेदक,डेढ़ महीने से खराब है सर्वर नहीं मिला पा रहा है जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र।
चंदौली: जिले के पीडीडीयू नगर में नगर पालिका कार्यालय में डेढ़ महीने से लोग जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र की फाइलें अटकी हुई हैं। नगर पालिका प्रशासन सर्वर खराब होने का नोटिस चस्पा कर चुपचाप बैठा है और आवेदक चक्कर काट रहे हैं।नगर पालिका क्षेत्र के रहने वाले लोग डेढ़ महीने से जन्म और मृत्यु प्रमाण बनवाने के लिए चक्कर काट रहे है। सर्वर खराब होने के कारण प्रमाणपत्र निर्गत नहीं हो रहे हैं। इससे सौ से ज्यादा जन्म प्रमाणपत्र और 30 से ज्यादा मृत्यु प्रमाण पत्रो की फाइलें लंबित हैं। नगर पलिका प्रशासन ने नोटिस तो चस्पा कर दिया लेकिन अभी तक सर्वर की मरम्मत नहीं करा सका। इस संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष सोनू किन्नर ने बताया कि शासन स्तर से बेवसाइट मेंटिनेंस का काम चल रहा है, जिसके चलते प्रमाणपत्र अभी जारी नहीं हो रहे हैं। वेबसाइट दुरुस्त होते ही सर्वर काम करने लगेगा तो प्रमाणपत्र जारी किए जाएंगे।वहीं परेशान लोगों का कहना है कि जो काम प्राथमिकता है, उसमें जानबूझकर देरी की जा रही है। नगर पालिका के लोगों को बेवसाइट मेंटेनेंस में इतना टाइम क्यों लगा है, जबकि एक्सपर्ट के लिए वह एक दो दिन का काम होगा।