Advertisement

चंदौली : जिले के मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत शकूराबाद गांव मे एक व्यक्ति ने कहा सुनी को लेकर एक महिला को राड से किया लहूलुहान।

www.satyarath.com

रिपोर्टर शोएब की रिपोर्ट चन्दौली

• जिले के मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत शकूराबाद गांव मे एक व्यक्ति ने कहा सुनी को लेकर एक महिला को राड से किया लहूलुहान।

www.satyarath.com

चंदौली : जिले के मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत शकूराबाद गांव में सोमवार की देर शाम एक व्यक्ति ने लोहे की राड से महिला को घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को जिला अस्पताल भेज दिया, जबकि महिला के परिवार वालों ने कोतवाली में हत्या की कोशिश की तहरीर दी। जिस पर मुगलसराय पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करके आरोपी को रॉड सहित पकड़ लिया गया। शिवाला चौकी अंतर्गत लडुवापुर निवास कपिलदेव की पत्नी बेबी उम्र 35 वर्ष सोमवार की शाम शकूराबाद असलम के खेत में घास निकाल रही थी, तभी बगल में गंगा नदी पर रिंग रोड का काम चल रहा था उसमें एक मजदूर परशुराम जाटव ने काम में लगा था, आरोपी मजदूर में महिला से कुछ पूछा लेकिन महिला ने जवाब नहीं दिया इसके बाद आरोपी मजदूर ने हाथ में लोहे के राड से बात न करने पर नशा करके आया और महिला को जान से मारने की नीयत से लगातार कई रॉड सर में मार दिया जिससे महिला की मौके पर ही लहूलुहान होकर जमीन में गिर पड़ी।आरोपी इस घटना के बाद मौके से फरार हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने जब चीख पुकार सुनी तो वे तुरंत मौके पर पहुंचे और इस घटना की सूचना मुगलसराय कोतवाली और महिला के परिजनों को दी। सूचना पर पहुंची यूपी 112 व मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने घायल महिला को भोगवरे स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मुगलसराय पुलिस ने आरोपी को 2 किलोमीटर दूर कुंडा कला गांव से पकड़ लिया, जबकि आरोपी पुलिस को देखकर खेत की ओर भागने लगा, आरोपी को भागता देख एक कांस्टेबल ने जूता रोड पर उतारकर खेत की ओर दौड़ पड़ा जिसके बाद आरोपी को अपने कब्जे में ले लिया। फिर महिला के पति कपिल देव मुगलसराय कोतवाली पहुंचे और तहरीर देकर हत्या की कोशिश का आरोप लगाया।इस संबंध में मुगलसराय कोतवाल विजय बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर हत्या की कोशिश मे मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है, आरोपी को लोहे की रॉड सहित कोतवाली लाया गया है। जबकि महिला को गंभीर चोट लगने की वजह से जिला अस्पताल भर्ती कराया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!