Advertisement

लखीमपुर खीरी – श्री कृष्ण जन्माष्टमी, नंद घर आनंद भयो… जय कन्हैया लाल की

अंकित वर्मा जिला ब्यूरो चीफ

लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी – श्री कृष्ण जन्माष्टमी, नंद घर आनंद भयो… जय कन्हैया लाल की

भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव का उल्लास
   शहर से लेकर गांवों तक दिखा। शहर में पुलिस लाइन, जेल परिसर, कोतवाली और अन्य स्थानों पर झांकी सजाई गई। सार्वजनिक स्थानों पर भी कार्यक्रम हुए।
लोगों ने घरों में भी जन्मोत्सव की तैयारी कर धूमधाम से जन्मोत्सव मनाया। मंदिरों में सुबह से भगवान श्रीकृष्ण के भजन गूंजते रहे। रात के 12 बजते ही घंटे-घड़ियाल और शंखध्वनि के साथ नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैयालाल की और भए प्रकट कृपाला, दीन दयाला का जयघोष गूंज उठा। भजन-कीर्तन और जयकारों ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की खुशियां मनाकर लोग झूमते दिखे। मंदिरों व घरों को झालरों व फूलों से सजाया गया।

छोटी काशी में निकाली लड्डू गोपाल की पालकी शोभायात्रा

गोला गोकर्णनाथ। छोटी काशी में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की धूम रही। श्रद्धालुओं ने लड्डू गोपाल की भव्य पालकी शोभायात्रा निकाली।
नगर के पंजाबी कॉलोनी स्थित श्रीराम मंदिर से श्रद्धालुओं और श्रीराम मंदिर सेवा समिति के पदाधिकारियों ने भगवान श्रीकृष्ण की भव्य पालकी शोभायात्रा निकाली। भगवान श्रीकृष्ण की तृतीय भव्य पालकी यात्रा में ढोल-नगाड़ों के साथ श्रद्धालु नाचते-गाते शामिल हुए। शोभायात्रा का विश्राम बजाज चीनी मिल स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में किया गया।
शोभायात्रा का नगर पालिका परिषद के गेट पर भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर विधायक अमन गिरि, विधायक रोमी साहनी, पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल, राधे श्याम अग्रवाल, राम प्रकाश अग्रवाल, केशव अग्रवाल, सत्य प्रकाश अग्रवाल, राजेश साहनी, आनंद भसीन, रजत साहनी आदि शामिल हुए

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!