Advertisement

अयोध्या : धान के खेत में मिला युवक का शव, हत्या की जताई जा रही है आशंका।

www. satyarath.com

रिपोर्टर “संतोष कुमार पाण्डेय”

सत्यार्थ न्यूज़ अयोध्या 

दिनांक : 24/08/2024

• धान के खेत में मिला युवक का शव, हत्या की जताई जा रही है आशंका।

www. satyarath.com

अयोध्या : बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के असरेवा रामपुर निवासी करीब 35 वर्षीय युवक का शनिवार सुबह गांव के समीप संदिग्ध व्यवस्था में धान के खेत में शव बरामद हुआ है। युवक की हत्या करके धान के खेत में शव फेके जाने की आशंका जताई जा रही है। बताया गया कि धान के खेत में मिला युवक का शव अकड़ गया था, और गले पर हल्की सूजन दिखाई पड़ रही थी। हत्या की आशंका भी जताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस द्वारा जांच पड़ताल और कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है। मृतक की पत्नी द्वारा बताया गया कि कुछ दिन पूर्व गांव के कुछ लोगों द्वारा उन्हें और उनके साथ ससुर को मारा पीटा गया था। जिसके चलते रंजिश चल रही है!

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!