Advertisement

राष्ट्रहित में भाजपा अपने विचार धारा से आमजन को जोड़ने का कार्य करेंगी-विनोद प्रजापति

रिपोर्टर (रावेंद्र केसरवानी ,रोहन प्रयागराज उत्तर प्रदेश) राष्ट्रहित में भाजपा अपने विचार धारा से आमजन को जोड़ने का कार्य करेंगी-विनोद प्रजापति

भाजपा यमुनापार जिला प्रत्येक बूथों पर दो सौ लोगों को सदस्यता अभियान से जोड़ेगा

1 सितम्बर 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदस्यता ग्रहण कर अभियान का करेंगे शुभारंभ

21 अगस्त 2024 प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी प्रयागराज यमुनापार संगठन द्धारा प्रत्येक बूथों पर दो सौ लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाकर अपने विचारधारा से जोड़ने का कार्य करेंगी। जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति ने बुधवार को नारीबारी में बैठक करने के पश्चात बताया कि देश व राष्ट्रहित में भाजपा अपने विचार धारा से जोड़ने का कार्य करेंगी। 1 सितंबर 2024 से अभियान का शुभारंभ होंगा। पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सदस्यता ग्रहण कर अभियान का शुभारंभ करेंगे। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि सदस्यता अभियान जिला टोली की जिम्मेदारी जिला उपाध्यक्ष जयसिंह पटेल, राजेश्वरी तिवारी,जिला महामंत्री राजेश शुक्ला, पुष्पराज सिंह पटेल के साथ पूर्व जिला मंत्री आरती कोल को जिम्मेदारी जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति ने सौंपी है। जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति ने बुधवार को अन्नदाता किसान सेवा केन्द्र चतुर्वेदी मार्केटिंग नारीबारी में सदस्यता अभियान के साथ प्रत्येक माह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ की सफलता हेतू योजना-रचना बनाकर जिम्मेदारी सौंपते हुए अभियान को काशी क्षेत्र में प्रथम पायदान पर पहुंचाने की रणनीति बनाईं। पार्टी प्रत्येक पदाधिकारियों जनप्रतिनिधियों को पार्टी से जोड़ने के लिए सदस्यता का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके पूर्व 22 से 24 अगस्त तक सदस्यता अभियान को लेकर जिला कार्यशालाएं और मोर्चों की कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। 25 से 27 अगस्त तक मंडल स्तर पर सदस्यता अभियान की कार्यशालाएं होंगी। 31 अगस्त को सभी बूथों पर कार्यशाला होगी। सदस्यता अभियान को लेकर क्षेत्र, जिला, मंडल और बूथ स्तर पर टीम भी बनाई जाएगी। यमुनापार जिला मे 1435 बूथ है प्रत्येक बूथ मे 200 सदस्य बनानें पर 2,87,000 हजार लक्ष्य प्राप्त कर देश के बाद जिला यमुनापार भाजपा सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनने का लक्ष्य हासिल करनें पर मंथन किया। बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष जय सिंह पटेल, जिला मंत्री प्रकाश शुक्ला प्रचंड, जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी उपस्थित रहें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!