• धीरेन्द्र प्रताप सिंह सेनानी बने उत्तर प्रदेश प्रमुख संघ के प्रदेश अध्यक्ष।
हरदोई सवायजपुर से “अमित सिंह भदौरिया” की रिपोर्ट
हरदोई ब्लॉक प्रमुख संघ उत्तर प्रदेश के प्रथम प्रान्तीय अधिवेशन का आयोजन आज चौ.चरण सिंह सभागार, सहकारिता भवन लखनऊ में आयोजित हुआ। अधिवेशन को संबोधित करते हुए पंचायतीराज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि ब्लॉक प्रमुख गणों की समस्या के समाधान त्वरित करवाने का प्रयास करूंगा। जिन भी शासनादेश का उल्लंघन ब्यूरोक्रेट्स कर रहे है वो सारे लागू करवाएं जाएंगे। प्रमुख गणों के अधिकारों का सरंक्षण मेरी जिम्मेदारी है। मै जिस विभाग का मंत्री हूं उसका डॉक्टर हूं उस विभाग के हर रोग का इलाज करना जानता हूं। आपकी समस्या का समाधान अगर दिल्ली से करवाना पड़ा तो वहां तक आपके लिए लडूंगा। अफसरशाही को मनमानी नहीं करने दी जाएगी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सवायजपुर विधायक श्री माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने कहा कि क्षेत्र पंचायत विकास की सबसे मजबूत कड़ी है। ब्लॉक प्रमुख सरकार की जनहितकारी योजनाओं को लागू करवाने के लिए सहयोग करते है। इसके बाद भी अफसर ब्लॉक प्रमुख के अधिकारों का हनन कर रहें है। सरकार में प्रमुख गणों की समस्याओं के समाधान के लिए हर स्तर पर प्रयास करूंगा।
अधिवेशन में सर्वसम्मति से धीरेन्द्र प्रताप सिंह सेनानी को प्रदेश अध्यक्ष चुना गया।
प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद श्री सेनानी ने कहा कि प्रमुख गणों ने जो विश्वास पर मुझ पर जताया है उस पर खरा उतरने के पूर्ण प्रयास करूंगा। प्रमुखों के सम्मान और अधिकार के लिए संगठित होकर संघर्ष की रूपरेखा तैयार की जाएगी। अपने हक के लिए हम कानूनी लड़ाई के साथ हम सड़क तक संघर्ष करेंगे। अधिवेशन में पूरे प्रदेश के 46 जनपदों के तकरीबन 300 से अधिक ब्लॉक प्रमुख गणों ने प्रतिभाग किया। आगत अतिथियों का स्वागत बीकेटी प्रमुख रामेंद्र सिंह मोनू ने किया।
अधिवेशन में बरेली से ब्लॉक प्रमुख जगमोहन सिंह, बाराबंकी से रत्नेश सिंह, बदायूं से अत्येंद्र विक्रम सिंह, लखीमपुर से पवन गुप्ता , श्रीमती दिव्या सिंह, अंबेडकर नगर से संजय सिंह, गोंडा से मनोज पाण्डेय, आजमगढ़ से मनीष मिश्र, कानपुर देहात से राहुल तिवारी, बलरामपुर से प्रवीण सिंह विक्की, मिर्जापुर से इंद्र बहादुर पाण्डेय, रायबरेली से दल बहादुर सिंह, प्रयागराज से राजेंद्र सिंह पटेल, सुल्तानपुर से शिवकुमार सिंह, उन्नाव से मनोज निषाद, हरदोई से धर्मवीर सिंह पन्ने, शरद कुमार सिंह औरैया, फतेहपुर से अमित तिवारी, शिवेंद्र सिंह अयोध्या, वृंदा कुशवाहा, सिद्धार्थनगर से लवकुश ओझा, बाराबंकी से रमाकांत यादव, बस्ती से यशकांत सिंह , हरदोई से कुशी बाजपेई पिहानी, सत्येंद्र सिंह मुन्ना बिलग्राम, संडीला से अमित गुप्ता, टोडरपुर से श्यामू त्रिवेदी, हरपालपुर से अनोखेलाल कश्यप, सांडी से अनिल राजपूत, बावन से धर्मेंद्र सिंह ने अपना पक्ष रखा।
Leave a Reply