☞ जलनिकासी की व्यवस्था बेहतर न होने से,जाम से जूझ रही हैं नालियां।
☞ क्षेत्र से सफाईकर्मी हैं नदारद।
☞ सड़कों पर आवागमन करना हुआ मुश्किल।
महराजगंज 20/08/024 अगर बारिश के दिनों में आप खुटहा (मुड़िला बाजार) क्षेत्र में आ रहे हैं तो,प्लीज सतर्क हो कर आएं। यहां की सड़कें जलमग्न हो गई हैं।सार्वजनिक नालियों की पानी सड़कों पर बह रही हैं।जी हां,बुरा न मानें खुटहा बाजार तो केवल एक बानगी मात्र है।कमोवेश यही हाल जिले के लगभग तमाम सड़कों की हैं।
सफाईकर्मीयों को गांवों में न आने से सफाई व्यवस्था लड़खड़ा गई है।जिससे गांवों की सार्वजनिक नालियां जाम से जूझ रही हैं।जिस कारण नालियों का पानी सड़कों पर बह रहा है।यह स्थिति तो आम दिनों की ही हैं।but बात करें बरसात के दिनों की तो,यह समस्या मुश्किल हो जाती हैं।
एक बानगी देखिए,खुटहा (मुड़िला बाजार) बाजार की।जिन सड़कों पर पानी भरा है,उसी सड़क से होकर सैकड़ों लोग पनियरा,पकड़ी या जिला मुख्यालय महराजगंज की यात्रा करते हैं,तो वहीं करीब आधा दर्जन विद्यालयों के सैकड़ों नौनिहाल/छात्र अपने विद्यालयों की ओर जाते हैं।पानी भरे सड़क पर चलने से जहां बड़े लोग परेशान हैं,वहीं इन छात्रों को गिरने और चोटिल होने का भय बना रहता है।तेज स्पीड गाड़ियों की आवाजाही होने से सड़कों का पानी लोगों की घरों और दुकानों में छीटा पड़ने से,सड़क किनारे रहने वाले दुकानदार और रिहायसी लोग परेशान हैं।
मुड़िला बाजार,सराय खुटहा उर्फ लखरैया,शिंहपुर नहर चौराहा,बेलटीकरा,रोहुआ घाट, रजौड़ा आदि स्थानों के सड़कों पर जलभराव होने से यहां की सड़कों पर यात्रा करना बड़ी मुश्किल है।
Leave a Reply