Advertisement

कानपुर देहात : तेज रफ्तार आटो ओवरटेक करने के चक्कर में पलटा।

www.satyarath com

जिला संवाददाता “विमल गुप्ता” यूपी 

19/08/2024

जनपद कानपुर देहात 

देवीपुर 

• तेज रफ्तार आटो ओवरटेक करने के चक्कर में पलटा।

• 60-70 किमी/घंटा होगी स्पीड चार में तीन यात्री रिफर।

• 20-25 मीटर हाइवे पर घिसटी गायत्री।

• 80% ड्राइवर बिना लाइसेंस के।

www.satyarath com

कानपुर देहात। कानपुर झांसी हाईवे पर रक्षाबंधन के दिन अस्पताल पहुंची मासूम बहन। तेज रफ्तार आटो चारपहिया वाहन से आगे निकलने के चक्कर में हाईवे पर दाएं ओर पलट गई ।लाइव देखने वालों ने बताया कि ऑटो की रफ्तार बहुत ज्यादा थी । ओवरटेक करने के चक्कर में ऑटो पलट गई और लगभग 20-25 मीटर घिसटती हुई आगे जाकर रुकी । जिसके चलते ऑटो के अंदर बैठी गायत्री भी रोड पर घिसटती चली गई ।

www.satyarath com

www.satyarath com

जिससे वह बहुत ही गंभीर रूप से घायल हो गई उसके माथे पर गहरे घाव हो गए चेहरा भी पूरी तरह जख्मी हो गया । वहीं उसकी माताजी व दो अन्य सवारी भी घायल हुए हैं । पीछे से आ रहे आटो में बैठे यात्री ने बताया कि ऑटो वाला 60-70 की स्पीड में चल रहा था । बारिश में गलत तरीके से ओवरटेक कर रहा था जिसके चलते यह दुर्घटना हुई है ।तत्काल चौकी देवीपुर पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया ।सीएचसी देवीपुर के चिकित्साधीक्षक डाक्टर विकास ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद तीन लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि 80% आटो ड्राइवर सड़क यातायात के नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। कुछ नाबालिग ड्राइवर के रुप में मौत बनकर घूम रहे हैं बिना ड्राइविंग लाइसेंस के । आटो में क्षमता से ज्यादा बैठती हैं सवारियां और किराया भी मनमर्जी का वसूलते हैं आटो चालक। आटो चालकों ने अपने नियम कानून व्यवस्था बना रखी है जो उत्तर प्रदेश के यातायात व्यवस्था की उड़ा रहे हैं धज्जियां। आटो चालको को सरकारी सड़क यातायात के नियमों का पाठ पढ़ाया जाना चाहिए ताकि लगातार हो रही दुर्घटनाओं को रोका जा सके ।

www.satyarath com

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!