Advertisement

अयोध्या : नगर निगम की महिला कर्मचारियों ने महापौर को बांधा रक्षा सूत्र।

www.satyarath.com

रिपोर्टर संतोष कुमार पाण्डेय 

सत्यार्थ न्यूज़ अयोध्या 

19/08/2024

• नगर निगम की महिला कर्मचारियों ने महापौर को बांधा रक्षा सूत्र।

www.satyarath.com

अयोध्या : उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर संघ की माताओ व बहनों ने आज महापौर को रक्षा सूत्र बांधा। साथ ही उनसे से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान अयोध्या नगर निगम के महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने सफाई कर्मचारी महिलाओं और बहनों से रक्षा सूत्र बधवाकर अपने आप को गौरवान्वित महसूस किया। साथ ही सभी को रक्षाबंधन पर्व की बधाइयां दी। इस मौके पर बहन उषा, सकून देवी, रीता, रेखा, सुशीला देवी सहित अन्य महिला कर्मचारी उपस्थिति रही। इस मौके पर उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर संघ के महानगर अध्यक्ष विनय बाघमार, मंगल भारती, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पप्पू भारती, अयोध्या जोन अध्यक्ष आशिक अली, ईश्वर चंद, दिलीप कुमार, श्याम जी, पवन कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे और कार्यक्रम को काफी सराहा। उन लोगों ने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है कि अयोध्या के महापौर ने सफाई कर्मी महिलाओं से रक्षा सूत्र बंधाया और सभी को उपहार भी दिए। उपस्थित नगर निगम की महिला कर्मचारियों ने मेयर साहब की इस कार्य को काफी सराहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!