Advertisement

महराजगंज : चहुंओर गूंजा बम – बम भोले।

www.satyarath.com

चहुंओर गूंजा बम – बम भोले

www.satyarath.com

☞ शिवालयों में भोर होते ही उमड़े शिव भक्त।

☞ सबने शिव को जलाभिषेक कर सुख – समृद्धि की मंगलकामना

☞ घण्ट घड़ियालों की आवाज दिन भर गूंजती रही शिवालयों में।

www.satyarath.com

महराजगंज श्रावण मास यानी सावन के अंतिम सोमवार,को शिव भक्तों की भारी भीड़,शिवालयों में भोर होते ही उमड़ पड़ी।

www.satyarath.com

www.satyarath.com

महिला हों या पुरुष,या फिर छोटे बड़े बच्चे,सबने देवाधिदेव महादेव शिव को प्रसन्न करने के लिए शिव मंदिरों की ओर निरंतर बढ़ते रहे।मंदिरों में पहुंच कर सबने महादेव शिव को गाय का दूध,गंगा जल,गन्ने और अनार का रस,दही,गाय का घी,कनेर पुष्प, मदार पुष्प,भांग, धतूर और बिल्व पत्र, समी पत्र आदि अर्पित कर देवाधिदेव महादेव भगवान शिव को प्रसन्न करने की कोशिश किया।और भगवान शिव से मनोरथ सिद्धि तथा परिवार और समाज के कल्याण एवं सुख शांति एवं समृद्धि की मंगल कामना किए।

www.satyarath.com

www.satyarath.com

हाथों में पूजा की थाल और लोटे में गंगाजल लिए शिव भक्त, शिवालयों की ओर निरंतर आगे बढ़ते रहे।…और सबकी जुबां से हर – हर महादेव,बम – बम भोले, ॐ नमः शिवाय के जयकारों से वातावरण गूंजते हुए शिवमय हो गया।मानो यहीं कैलाश से शिव उतर आए हैं।

www.satyarath.com

www.satyarath.com

खुटहा बाजार के ओंकारेश्वर महादेव मंदिर,जंगल बाकी टुकड़ा नंबर 14 स्थित शिव मंदिर,निचलौल क्षेत्र के इटहिया के पंचमुखी शिवमंदिर में भक्तों का तांता सोमवार की भोर से ही उमड़ पड़ा।इस दौरान शिवमंदिरों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।जिलाधिकारी अनुनय झा एवं पुलिस अधीक्षक श्री सोमेंद्र मीना ने भी इटहिया पंचमुखी शिव मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने देवाधिदेव महादेव भगवान शिव को जलाभिषेक कर परिवार तथा आम जनमानस के कल्याण तथा सुख शांति और समृद्धि के लिए मंगलकामना किए।इसके पश्चात जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने मंदिर परिसर में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।कार्यस्थल पर नियुक्त किए गए पुलिस बल को जरूरी दिशा निर्देश भी पुलिस अधीक्षक श्री सोमेंद्र में ने दिया।

सत्यार्थ वेब न्यूज

शिवरतन कुमार गुप्ता “राज़”

Mon.9670089541

महराजगंज 19/08/024

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!