Advertisement

मैनपुरी : एस एस डी एजुकेशनल स्कूल में मेंहदी व राखी प्रतियोगिता हुई।

www.satyarath.com

घिरोर

• एस एस डी एजुकेशनल स्कूल में मेंहदी व राखी प्रतियोगिता हुई।

www.satyarath.com

मैनपुरी/घिरोर….आज दिनांक 17 अगस्त को एस एस डी एजुकेशनल एकेडमी में राखी एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी बनाओ प्रतियोगिता में रानी लक्ष्मी बाई हाउस से मुस्कान कक्षा 8 अर्थ ने प्रथम, स्वामी विवेकानंद हाउस से मानवी कक्षा 8 अर्थ ने द्वितीय, स्वामी विवेकानंद हाउस से वैष्णवी शाक्य कक्षा सातवीं अर्थ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मेहंदी प्रतियोगिता में रानी लक्ष्मीबाई हाउस से काकुल गुप्ता कक्षा 11वीं जीव विज्ञान ने प्रथम, रानी लक्ष्मीबाई हाउस से रिया दसवीं वीनस ने द्वितीय स्थान, तथा शिवाजी हाउस से नयन कक्षा 12वीं जीव विज्ञान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में विद्यालय के प्रधानाचार्य विपिन कुमार , उप प्रधानाचार्य कृष्णानंद गुप्ता एवं विद्यालय कोऑर्डिनेटर सरिता सक्सेना थी । सभी विजेता प्रतिभागियों को विद्यालय के प्रबंधक सर्वेश गुप्ता ,उप प्रबंधक वेदांत गुप्ता ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य विपिन कुमार ने सभी विजेता प्रतिभागियों को बधाई दी एवं रक्षाबंधन की विशेषता को समझते हुए शुभकामनाएं दी।

 

संवाददाता “शशिकांत मिश्रा”

की रिपोर्ट मैनपुरी, उत्तर प्रदेश 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!