• साबरमती एक्सप्रेस डिरेल होने से कई ट्रेनें कैंसिल, कुछ डायवर्ट।
कानपुर उत्तर प्रदेश में कानपुर और भीमसेन स्टेशन के बीच शनिवार तड़के साबरमती एक्सप्रेस पैसेंजर ट्रेन ( ट्रेन संख्या 19168) के कम से कम 22 डिब्बे पटरी से उतर गए। रेलवे बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा है कि अभी तक किसी व्यक्ति के घायल होने की कोई खबर नहीं है।
लोको पायलट ने कहा कि रेलवे ट्रैक पर हैवी बोल्डर था। जिससे टकराने के बाद इंजन का कैटल गार्ड (सामने का हिस्सा) बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो और मुड़ गया।” रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि कि साबरमती एक्सप्रेस का इंजन ट्रैक पर रखी किसी वस्तु से टकराया और कानपुर के पास पटरी से उतर गया। ट्रैक पर इस बात के सबूत भी मिले हैं। मामले की जांच इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) कर रही है।
साबरमती एक्सप्रेस डिरेल होने की वजह से रेलवे ने कुछ ट्रेनों को कैंसिल किया है। वहीं कुछ ट्रेनों के रूट को डायवर्ट किया गया। रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। रेलवे ने कहा है कि हर यात्रियों को उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाने का इंतजाम किया जा रहा है।
Leave a Reply