Advertisement

बलिया एसपी ने आठ उप निरीक्षकों का बदला कार्यक्षेत्र, एक थानाध्यक्ष लाइन हाजिर।

www.satyarath.com

रिपोर्टर अंकित तिवारी बलिया, उत्तर प्रदेश 

• बलिया एसपी ने आठ उप निरीक्षकों का बदला कार्यक्षेत्र, एक थानाध्यक्ष लाइन हाजिर।

www.satyarath.com

बलिया: एसपी ने आठ उपनिरीक्षकों को इधर से उधर किया है। थानाध्यक्ष भीमपुरा मनोज कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने लाइन हाजिर कर दिया है।थानाध्यक्ष दोकटी मदन पटेल को भीमपुरा का थानाध्यक्ष बनाया गया है।वहीं चौकी प्रभारी दक्षिणी रसड़ा बंशबहादुर सिंह को दोकटी थाने की कमान सौंपी गई है।

इसके अलावा उप निरीक्षक विश्वदीप सिंह को चौकी प्रभारी दक्षिणी रसड़ा बनाया गया है। उप निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद को पुलिस लाइन से थाना दुबहड़ तथा उप निरीक्षक विनोद कुमार सिंह को पुलिस लाइन से प्रभारी जन सूचना, उप निरीक्षक राजकेशर सिंह को चुनाव सेल से थाना भीमपुरा तथा उप निरीक्षक सागर कुमार रंगू को पुलिस लाइन से थाना बांसडीह भेजा गया है।एसपी ने जनहित/प्रशासनिक हित में स्थानांतरित सभी उप निरीक्षकों को सम्बन्धित आदेश से अवगत होकर तत्काल अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!