Advertisement

कोलकाता : पानागढ़ में भाजपा का सड़क अवरोध कर विरोध प्रदर्शन।

www.satyarath.com

• पानागढ़ में भाजपा का सड़क अवरोध कर विरोध प्रदर्शन।

www.satyarath.com

www.satyarath.com

कोलकाता आरजीकर अस्पताल की घटना को लेकर शुक्रवार शाम को पानागढ़ बाजार चौराहे पर जीटी रोड अवरोध कर भाजपा के नेताओं, कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन जताया। गलसी छह मंडल की भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के इस सड़क अवरोध के कारण ट्रैफिक जाम लग गई। मौके पर कांकसा थाना पुलिस बल पहुंच कर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को हटाने लगी। भाजपा के लोगों ने राज्य में महिला सुरक्षा एवं सामाजिक अपमान के विरोध में पानागढ़ बाजार में सड़क जाम किया। इस दौरान राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पदत्याग की मांग की गई। राज्य सरकार को धिक्कार जताया गया। भाजपा नेताओं ने कहा की जिस तरह आरजीकर अस्पताल की घटना के बाद सबूतों के साथ खिलवाड़ किया गया। रात के अंधेरे में हमला किया गया यह जघन्य अपराध है। मौके पर भाजपा बर्दवान सदर जिला पार्टी उपाध्यक्ष रमन शर्मा ,मंडल अध्यक्ष परितोष विश्वास, पंचायत सदस्य पंकज जायसवाल समेत अन्य नेता और कार्यकर्ता गण मौजूद थे। भाजपा नेताओं ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह से धराशाई हो गई है। इस नारकीय हत्याकांड की जांच जब हाईकोर्ट ने सीबीआई को दी है उसके बाद से ही सबूत को मिटाया जा रहा है, किस स्तर पर पहुंच गया है राज्य सरकार। नेताओं ने कहा की इस जघन्य घटना को लेकर भाजपा का आंदोलन जारी रहेगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!