• जल जीवन मिशन नल जल योजना से दलित बस्ती में नहीं मिल रहा पानी किया प्रदर्शन।
• नगवा ब्लॉक के सबसे बड़ी ग्राम पंचायत सरई गढ़ से सोनबरसा दलित बस्ती का है मामला।
सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह
Mo 9580757830
सोनभद्र विकास खंड नगवां की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत सरई गढ़ के सोनबरसा दलित बस्ती में आज तक जल जीवन मिशन नल जल योजना से एक भी बूंद पानी नही मिल पाया है ग्रामीण पेयजल हेतु इधर उधर भटकने को मजबूर है जल निगम के अधिकारी सिर्फ आश्वासन दे रहे हैं कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
वार्ड सदस्य रमाकांत ने बताया कि जब से हमारे बस्ती में नल जल योजना से पाईप लाईन डाली गई है तब से हम ग्रामीणों को एक भी बूंद पानी नसीब नहीं हुआ है कई बार इसकी जानकारी ग्राम प्रधान पंचायत सचिव तथा जल निगम के जिम्मेदारों को दी गई पर अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है आज भी पानी के लिए दलित बस्ती के लोग इनके उनके बोर से पानी की व्यस्था करते है।जल जीवन मिशन सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है जिसके लिए सरकार ने भारी भरकम बजट खर्च कर हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए इस योजना को लेकर आई थी परंतु जल निगम के लापरवाह भ्रष्ट अधिकारियों की वजह से योजना भ्रष्टाचार की भेट चढ़ गई है लापरवाही इतनी की जहां कनेक्शन की आवश्यकता नहीं है वहां कनेक्शन दिया गया है जहां के ग्रामीण कई माह से कनेक्शन के लिए कई बार सूचित किए वहां कनेक्शन नहीं मिल रहा है।
वार्ड सदस्य रमाकांत ने बताया कि पानी नहीं मिलने की समस्या को मैने जब जल निगम के एक्सियन महेंद्र सिंह को अवगत कराया तो वे नल जल योजना से खेत की सिंचाई करने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया उनका कहना है कि सरई गढ़ से मेन पाईप लाईन से लोग खेत की सिंचाई कर रहे हैं इस लिए दलित बस्ती में पानी नहीं पहुंच रहा है।एक्सियन के कहने का तो यही तात्पर्य है कि दलित बस्ती में पानी नहीं मिल पाएगा जो लोग खेत की सिंचाई कर रहे हैं उनका कनेक्शन कटा जाय अथवा एफआईआर दर्ज कर करवाई की जाय।
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी सोनभद्र का ध्यान आकृष्ट कराते हुए संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में वार्ड सदस्य रमाकांत भारती, अनिल कुमार,रामसूरत, रीता देवी, कृष्णावती देवी, आदि लोग शामिल रहे।
Leave a Reply