Advertisement

सोनभद्र – रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क सोनभद्र को मिला ISO-9001:2015 का प्रमाण पत्र-

 

 

रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क सोनभद्र को मिला ISO-9001:2015 का प्रमाण पत्र-

अन्तर्राष्ट्रीय मानकीकरण संगठन के लीड ऑडीटर द्वारा पुलिस अधीक्षक सोनभद्र को सौंपा गया प्रमाण पत्र-

पुलिस लाइन चुर्क ISO के मानकों पर उतरा खरा-

 

सोनभद्र /संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

सोनभद्र की पुलिस लाइन को बेहतर प्रबन्धन, प्रशिक्षण, सेवाओं व सुविधाओं के लिए अन्तर्राष्ट्रीय मानकीकरण संगठन ISO-9001:2015 का प्रमाण पत्र मिला है । श्री रमेश चन्द्र राय लीड ऑडीटर, अन्तर्राष्ट्रीय मानकीकरण संगठन के द्वारा यह प्रमाण पत्र डॉ0 यशवीर सिंह पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, श्री कालू सिंह अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय), श्री त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन), श्री संजीव कटियार क्षेत्राधिकारी सदर व श्री मुहम्मद नदीम प्रतिसार निरीक्षक सोनभद्र को संयुक्त रूप से प्रदान किया गया। पुलिस लाइन में शारीरिक फिटनेस के लिए जिम, खेल परिसर, केन्द्रीय पुलिस कैन्टीन, परिवहन शाखा, शस्त्रागार, प्रशिक्षण ग्राउंड, वर्दी स्टोर, प्रतिसार निरीक्षक कार्यालय, जनरल डायरी कार्यालय, गणना कार्यालय की सेवायें प्रदान करना व पुलिस कर्मियों के रहने के साफ सुन्दर व मूलभूत सुविधाओं से युक्त आदर्श बैरकों का मूल्यांकन ISO की टीम द्वारा किया गया तत्पश्चात ISO के मानकों के अनुरूप पाया गया जिस पर पुलिस लाइन चुर्क को ISO-9001:2015 का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

डॉ0 यशवीर सिंह पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने पुलिस लाइन में वार्ता कर इस बात की जानकारी दी कि पुलिस लाइन चुर्क सोनभद्र को ISO-9001:2015 का प्रमाण पत्र मिला है। आईएसओ की टीम ने निरीक्षण के बाद मानकों पर खरा उतरने पर उसे प्रमाण पत्र प्रदान किया है। महोदय ने बताया कि आईएसओ का मुख्यालय स्विटजरलैंड के जेनेवा में है। यह संगठन विभिन्न मानकों के अनुरूप किसी निकाय की विशिष्ट विशेषताओं का आंकलन करती है। आईएसओ की टीम ने पुलिस लाइन पहुँचकर निरीक्षण किया था। यहाँ अच्छी सुविधाओं को देखते हुए पुलिस लाइन चुर्क सोनभद्र को आईएसओ प्रमाण पत्र दिया गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!