Advertisement

लखीमपुर खीरी – शहर से लेकर गांवों तक निकली तिरंगा यात्रा, आजादी का जश्न मनाया गया

अंकित वर्मा जिला ब्यूरो चीफ

लखीमपुर खीरी 

लखीमपुर खीरी – शहर से लेकर गांवों तक निकली तिरंगा यात्रा, आजादी का जश्न मनाया गया

 

लखीमपुर खीरी जिले में स्वतंत्रता दिवस का उल्लास शहर से लेकर गांव तक दिखने लगा है। शहर में सरकारी भवनों के अलावा चौक-चौराहा, सार्वजनिक स्थानों, निजी प्रतिष्ठानों और घरों पर भी तिरंगा शान से लहरा रहा है। शहर, कस्बे और गांवों में बुधवार को तिरंगा रैली निकाली गई। स्कूली बच्चों ने तिरंगा रैली निकाली। देशभक्ति के गीतों पर लोग खुशियां मनाते दिखे।

जिला सहकारी बैंक परिसर से पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी ने तिरंगा बाइक रैली की शुरुआत की। तिरंगा बाइक रैली विलोबी हाल, जीआईसी, इमली चौराहा, मेला मैदान, संकटा देवी, राजगढ़, बरखेरवा, एलआरपी चौराहा, राजापुर, सौजन्या, गुरूगोविंद सिंह चौराहा, हीरालाल धर्मशाला, सदर चौराहा होकर जिला पंचायत परिसर पहुंची।

रैली में विधायक योगेश वर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा सुनील सिंह, विनीत मनार आदि मौजूद रहे। इधर, मूकबधिर विद्यालय के बच्चों ने जिला दिव्यांजन सशक्तिकरण अधिकारी अभय कुमार सागर के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली। आर्य कन्या डिग्री कॉलेज की ओर से शिवांगी सक्सेना, विमलेश के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान प्राचार्य प्रोफेसर गीता शुक्ला, डॉ. प्रियंका सिंह, डॉ. प्रीती सिंह, डॉ. राखी चौहान, वीना चौरसियां आदि मौजूद रहीं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!