Advertisement

हाथरस-एक पेड़ मां के नाम’’ कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी आशीष कुमार ने किया पौधारोपण

मुहम्मद आमिर राजा
हाथरस उत्तर प्रदेश

एक पेड़ मां के नाम’’ कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी आशीष कुमार ने किया पौधारोपण

 

हाथरस एक पेड़ मां के नाम’’ कार्यक्रम के अंतर्गत जिलाधिकारी आशीष कुमार ने अपर जिलाधिकारी व जिला कमाण्डर होमगार्ड के साथ जिला र्स्पोट्स स्टेडियम में पीपल, बरगद एवं पाकड़ के पौधो का रोपड किया। जिला कमाण्डर होमगार्ड ने जिलाधिकारी को बुके भेटकर एवं सलामी के साथ स्वागत किया। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाडियों हेतु क्या-क्या व्यवस्थाएं है के संबंध में उप क्रीड़ा अधिकारी से विस्तारपूर्वक जानकारी की। इस दौरान उन्होंने बैडमिंटन हॉल का निरीक्षण किया जहां पर उन्होंने उप क्रीड़ा अधिकारी से पाई गई कमियों को ठीक कराने तथा साफ सफाई कराने के निदेश दिए। एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों एवं होमगार्ड ने विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपड किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!