Advertisement

सिविल सर्जन डॉक्टर जय भगवान जाटान ने जिला नागरिक अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

https://satyarath.com/

सिविल सर्जन डॉक्टर जय भगवान जाटान ने जिला नागरिक अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

पलवल
कृष्ण कुमार छाबड़ा

सिविल सर्जन डॉक्टर जय भगवान जाटान ने सिविल अस्पताल पलवल का सुबह 8:00 बजे से लेकर 9:30 बजे तक औचक निरीक्षण किया। सुबह 9:30 बजे तक लगभग 30% स्टाफ अनुपस्थित मिला। कई विभागों में अधिकारी व कर्मचारी नदारद पाए गए। डॉक्टरों ने वर्दी नहीं पहन रखी थी। सफाई व्यवस्था अच्छी मिली ।सिविल सर्जन ने सभी विभागों के रिकॉर्ड चेक किए ।सिविल सर्जन ने कई मरीजों से बात की वह उनसे दवाइयों की उपलब्धता के बारे में पता किया। अस्पताल में लगभग 90% दवाइयां उपलब्ध मिली। सिविल सर्जन ने फार्मेसी अधिकारी को दवाइयां उपलब्ध कराने के आदेश दिए। सिविल सर्जन ने सभी अधिकारी व कर्मचारियों को बायोमेट्रिक हाजिरी लगाने के आदेश दिए ।उन्होंने कहा कि अगर कोई भी अधिकारी व कर्मचारी बायोमेट्रिक हाजिरी नहीं लगाता है तो उसकी सैलरी रोक दी जाएगी। सिविल सर्जन ने इस बार तो अनुपस्थित रहने वाले अधिकारी व कर्मचारियों को चेतावनी देकर छोड़ दिए तथा भविष्य में समय पर ड्यूटी आने के आदेश दिए।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!