Advertisement

दिल्ली : विप्र सेना दिल्ली महिला प्रकोष्ठ द्वारा हरियाली तीज मनाया गया।

www.satyarath.com

विप्र सेना दिल्ली महिला प्रकोष्ठ द्वारा हरियाली तीज मनाया गया।

www.satyarath.com

दिल्ली : श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को श्रावणी तीज कहते हैं। इसे हरितालिका तीज भी कहते हैं। जनमानस में यह हरियाली तीज के नाम से जानी जाती है।श्रावण के महिने में चारों ओर हरियाली की चादर सी बिखर जाती है। जिसे देख कर सबका मन झूम उठता है। सावन का महिना एक अलग ही मस्ती और उमंग लेकर आता है। श्रावण के सुहावने मौसम के मध्य में आता है तीज का त्यौहार।इस महोत्सव को आज विप्र सेना दिल्ली महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती शशि शर्मा जी के सानिध्य में तीज का भव्य प्रोग्राम का आयोजन किया गया,

श्रीमति शशि शर्मा ने बताया कि हरियाली तीज के दिन अनेक स्थानों पर मेले लगते हैं और माता पार्वती की सवारी बड़े धूमधाम से निकाली जाती है। वास्तव में देखा जाए तो हरियाली तीज कोई धार्मिक त्योहार नहीं वरन महिलाओं के लिए एकत्र होने का एक उत्सव है। नवविवाहित लड़कियों के लिए विवाह के पश्चात पडऩे वाले पहले सावन के त्योहार का विशेष महत्त्व होता है।

धार्मिक मान्यता के अनुसार माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए इस व्रत का पालन किया था। परिणामस्वरूप भगवान शिव ने उनके तप से प्रसन्न होकर उन्हें पत्नी रूप में स्वीकार किया था। माना जाता है कि श्रावण शुक्ल तृतीया के दिन माता पार्वती ने सौ वर्षों के तप उपरान्त भगवान शिव को पति रूप में पाया था। इसी मान्यता के अनुसार स्त्रियां माता पार्वती का पूजन करती हैं। तीज पर मेहंदी लगाने, चूडियां पहनने, झूला झूलने तथा लोक गीतों को गाने का विशेष महत्व है। तीज के त्यौहार वाले दिन खुले स्थानों पर बड़े-बड़े वृक्षों की शाखाओं पर, घर की छत पर या बरामदे में झूले लगाए जाते हैं जिन पर स्त्रियां झूला झूलती हैं। हरियाली तीज के दिन अनेक स्थानों पर मेलों का भी आयोजन होता है। हाथों में रची मेंहंदी की तरह ही प्रकृति पर भी हरियाली की चादर सी बिछ जाती है। इस नयनाभिराम सौंदर्य को देखकर मन में स्वतः ही मधुर झनकार सी बजने लगती है और हृदय पुलकित होकर नाच उठता है। इस समय वर्षा ऋतु की बौछारें प्रकृति को पूर्ण रूप से भिगो देती हैं। सावन की तीज में महिलाएं व्रत रखती हैं। इस व्रत को अविवाहित कन्याएं योग्य वर को पाने के लिए करती हैं तथा विवाहित महिलाएं अपने सुखी दांपत्य की चाहत के लिए करती हैं।

इस कार्यक्रम में विप्र सेना महिला प्रकोष्ठ के सभी जुझारू कार्यकर्ता श्रीमती रुक्मणी मिश्र ,शिवानी शर्मा ,बीना शर्मा, सुनीता शर्मा ,मीनाक्षी शर्मा ,अनीता भारद्वाज, किरण शर्मा ,पूजा शर्मा, काव्या शर्मा,दीपा शर्मा, संध्या शर्मा, विजयलक्ष्मी शर्मा ,नव्या केसरी एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया ,एवं कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!