Advertisement

गाजीपुर : गंगा नदी का जलस्तर 5 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है।

www.satyarath.com

• गंगा नदी का जलस्तर 5 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है।

www.satyarath.com

गाज़ीपुर : भयंकर गर्मी और सूखे की मार झेल रहे लोगों को भले ही अब तक गर्मी से राहत नहीं मिली है, लेकिन गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। गंगा नदी के जलस्तर मे लगातार बढ़ाव से नदी किनारे बसेरा बनाए लोगों पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। वर्तमान में जलस्तर सामान्य से नीचे हैं और लगातार बढ़ाव पर है। मंगलवार को अपरान्ह तीन बजे गंगा नदी का जलस्तर 59.500 मीटर रहा और गंगा का जलस्तर 5 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। यदि यही स्थिति रही तो कल तक जलस्तर, सामान्य जलस्तर 59.906 मीटर को पार कर जायेगा। बताते चलें कि गंगा का सामान्य जलस्तर 59.906 मीटर होता है। वहीं चेतावनी बिंदु 61.550 मीटर, खतरा बिन्दु 63.105 मीटर तथा बाढ़ का उच्च स्तर 65.220 मीटर निर्धारित है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!