सवांददाता चीफ रिपोर्टर रमाकान्त झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
विश्व प्रसिद्ध तोलियासर गांव स्थित काल भैरव मंदिर में पूजा के समय काम लेने वाले घी डालने के पात्र(गिलोड़ी) को चुराने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हेड कांस्टेबल देवाराम से मिली जानकारी के अनुसार नीरज कुमार नाई पुत्र मनोज कुमार नाई श्रीडूंगरगढ़ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस टीम के सदस्य हेड कांस्टेबल देवाराम कांस्टेबल नरेंद्र सिंह राजबीर सिंह की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। यह घटना पूरी तरह से सीसीटीवी में कैद हुई थी जिसमें पूरी जानकारी कैद हों गई थी।

















Leave a Reply