Advertisement

चंदौली : जिला के शहाबगंज मे कर्मनाशा नदी के पुल से नीचे गिरा युवक, प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर रेफर।

www.satyarath.com

रिपोर्टर “शोएब” की रिपोर्ट चन्दौली

जिला के शहाबगंज मे कर्मनाशा नदी के पुल से नीचे गिरा युवक, प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर रेफर।

www.satyarath.com

चंदौली: जिले के शहाबगंज में कर्मनाशा नदी पर बने पुल से बुधवार की रात 8 बजे एक युवक नदी में गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंचे परिजनों ने घायल युवक का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर कराया। जहां पर चोट गंभीर देख चिकित्सकों ने इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।जानकारी मेंu बताया जा रहा है कि शहाबगंज कस्बा के निवासी सत्यदेव जायसवाल का 22 वर्षीय पुत्र राहुल जायसवाल दिमागी रूप से अर्धविक्षिप्त है। बुधवार की शाम वह टहलते हुए नदी पर बने नये पुल पर टहलते हुए शाम को पहुंच गया। अचानक गुजरते वाहन के लाईट के चमक से राहुल अनियंत्रित होकर 15 मीटर नीचे नदी में गिर गया। अचानक युवक के गिरने से आसपास के ग्रामीण शोर मचाते हुए जुट गए।वहीं घटना की सूचना पाकर पहुंचे परिजनों ने युवकों प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। वहीं ग्रामीणों ने कहा कि ‘जाको रखे साईया मार सके ना कोय ‘की कहावत चरितार्थ हो गई। इतनी ऊंचाई से गिरने के बाद भी वह बचा हुआ है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!