Advertisement

सोनभद्र -सोनभद्र जिला अध्यक्ष रमेश गौतम के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी और इंडिया गठबंधन का संयुक्त विरोध प्रदर्शन

सोनभद्र जिला अध्यक्ष रमेश गौतम के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी और इंडिया गठबंधन का संयुक्त विरोध प्रदर्शन

 

शिव कुमार/सोनभद्र

सोनभद्र/ दिल्ली के लोकप्रिय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जिस तरह राजनीतिक षड्यंत्र के तहत गिरफ्तार किया गया है और आज तक ईडी सीबीआई उनके खिलाफ कोर्ट में कोई भी सबूत नहीं पेश कर पाई है, अब सरकार उनके स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। इसमें त्वरित न्याय हो और अरविंद केजरीवाल की सम्मान के साथ रिहाई हो:– *रमेश गौतम आप जिलाध्यक्ष सोनभद्र*

अरविंद केजरीवाल की अवैध गिरफ्तारिक और जेल में उनके स्वास्थ्य के साथ किए जा रहे खिलवाड़ को जिला अध्यक्ष रमेश गौतम नेतृत्व में आम आदमी पार्टी सोनभद्र और इंडिया गठबंधन का संयुक्त विरोध प्रदर्शन आज जिला मुख्यालय लोढ़ी में किया गया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी को पिछले कई महीनों से दिल्ली शराब घोटाले के नाम पर राजनैतिक षड़यन्त्र के तहत गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया हैं, जबकि आजतक उनके खिलाफ कोई भी सबूत ई.डी. और सी.बी.आई. कोर्ट में रख नहीं पायी। अरविंद केजरीवाल जी की लोकप्रियता से परेशान होकर उनको और आम आदमी पार्टी को ख़त्म करने की कोशिश में जुटी भाजपा सत्ता का दुरूपयोग करतें हुए अरविंद केजरीवाल जी को जेल के अंदर भी प्रताड़ित कर रहें हैं, उनको शुगर हैं, और केजरीवाल जी को सही ईलाज नहीं दिया जा रहा हैं, जबकि उनका शुगर लेवल कई बार 50 तक चला जा रहा हैं जो कि जानलेवा हैं।

*सईद कुरैशी सपा जिला महासचिव ने कहा* इस प्रकरण में न्याय हों और केजरीवाल जी की अवैध गिरफ्तारी को तुरंत ख़ारिज करके उन्हें ससम्मान रिहा किया जाये और उनके स्वास्थ्य को देखते हुए उन्हें ईलाज की मुक़्क़मल व्यवस्था दी जायें।

*नंदलाल आर्य जिला मंत्री सीपीआईएम ने कहा* देश की तानाशाही सरकार सत्ता में रहने के लिए संवैधानिक संस्थाओ का दुरूपयोग कर रही है। जांच एजेंसियों ने कोर्ट के सामने सभी तथ्य नहीं रखे। इडी ने उन्हीं कागजों को कोर्ट के सामने रखे, जिसमें अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बोला गया है। जो कागज हमें बेगुनाह साबित करते हैं, उन्हें कोर्ट के सामने रखा ही नहीं गया। इडी ने गवाहों से बयान लिए, इस दौरान की वीडियो और ऑडियो रिकॉर्डिंग भी करनी होती है लेकिन इडी ने इसकी ऑडियो रिकॉर्डिंग ही गायब कर दी।

*आर के शर्मा सीपीआई जिला मंत्री ने कहा* हमारी मांग है सच्चाई देश के सामने आनी चाहिए, दिल्ली के तथाकथित शराब घोटाले में इडी ने शरथ रेड्डी को गिरफ्तार किया। इसे इडी और बीजेपी दोनों ने शराब घोटाले का किंगपिन बताया।

यही शरथ रेड्डी गिरफ्तार होने के बाद इलेकट्रोल बोंड से बीजेपी को 60 करोड़ रुपए की रिश्वत पहुंचाता है और उसे जमानत दे दी जाती है। जिस दिन इस केस का ट्रायल पूरा हो जाएगा, उस दिन यह केस धड़ाम से नीचे गिरेगा।

विजय शंकर यादव जिलाध्यक्ष अहिंसा सेवा पार्टी ने कहा माननीय अरविन्द केजरीवाल जी का जीवन भारतीय राजनीति में प्रेणना प्रद है इन्होंने अपने राजनीति जीवन मे एक बड़ा संघर्ष कर जनता सेवा का कार्य किया है । देश की जनता आज यह महसूस करती है कि एक बड़े साजिस के तहत इन पर कार्यवाही की जा रही है।इनके जीवन स्वास्थ्य को सुरक्षा मिले। देश सेवा कर सके इनको स्वतंत्रता मिले।

आज के विरोध प्रदर्शन में नीरज पांडे जी उपाध्यक्ष काशी प्रांत, शईद कुरेशी जिला महासचिव समाजवादी पार्टी सोनभद्र, विजय शंकर अहिंसा सेवा पार्टी सोनभद्र, आरके शर्मा सी पी आई, संतोष त्यागी जी वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष आम आदमी पार्टी, वशिष्ठ भाई विधानसभा उपाध्यक्ष रावटर्सगंज, विमलेश सिंह पटेल जिला महासचिव आम आदमी पार्टी , नंदलाल शर्मा सी पी एम जिला मंत्री, अमरनाथ यादव अहिंसा सेवा पार्टी, डॉ राम आसरे आम आदमी पार्टी उपाध्यक्ष, बृजेश कुशवाहा अहिंसा सेवा पार्टी, श्रीकांत त्रिपाठी आम आदमी पार्टी पूर्व जिला अध्यक्ष, रामनरेश पटेल पूर्व जिला संरक्षक,राजेश सिंह जिला उपाध्यक्ष ,आम आदमीपार्टी, केवल कुशवाहा वरिष्ठ सदस्य आम आदमी पार्टी, देवेंद्र पांडेय वरिष्ठ सदस्य आम आदमी पार्टी, रिजवान खान अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ आम आदमी पार्टी, सत्यम पांडे अध्यक्ष यूथ ब्रिगेड सपा, राजेश श्रीवास्तव, अनवर अली अंसारी महासचिव अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ आम आदमी पार्टी, दिनेश पटेल विधानसभा अध्यक्ष रावटर्सगंज, बृजेश कनौजिया विधानसभा अध्यक्ष ओबरा, राजेंद्र प्रसाद विधानसभा संरक्षक,धीरेंद्र कोल विधानसभा अध्यक्ष अरे क्लियर कर लेते हैं धीरेंद्र कॉल अरे क्लियर कर लेते हैं धीरेंद्र कोल विधानसभा अध्यक्ष घोरावल, श्रवण कुमार ब्लॉक अध्यक्ष घोरावल, जितेंद्र मीडिया प्रभारी घोरावल, तस्नीम बानो महिला नगर अध्यक्ष ओबरा, बेबी सिंह जिला संरक्षक महिला प्रकोष्ठ, प्रेमनाथ सी पी एम, राजबली, पुरुषोत्तम सीपीएम, सरदार पार ब्रह्म सिंह नगर अध्यक्ष सपा, इमरान उल्ला खान सपा, वारिस अली नगर उपाध्यक्ष सपा, वेद प्रकाश यादव जिला सचिव लोहिया वाहिनी, पवारू यादव वरिष्ठ नेता सपा, राजू सोनकर जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ आम आदमी पार्टी, प्रेमनाथ कनौजिया विधानसभा उपाध्यक्ष, सुनील कुमार जिला उपाध्यक्ष , रमेश प्रताप गुप्ता सदस्य घोरावल विधानसभा, चंद्र देव पाल, देवानंद मौर्य,सुरेंद्र सिंह पटेल विधानसभा उपाध्यक्ष, रमाकांत, समीर खान वरिष्ठ सदस्य, राकेश कुमार, नागेंद्र जी कार्यकारिणी सदस्य, दिनेश मौर्य विधानसभा महासचिव रावटर्सगंज, माइकल प्रजापति यूथ विंग सपा, आदिल अंसारी सपा, विनोद चौधरी आम आदमी पार्टी सदस्य, विवेक पांडे अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ आम आदमी पार्टी, रणजीत सिंह ओबरा, लल्लू राम पांडे कांग्रेस सदस्य, आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!