Advertisement

हरदोई : पचदेवरा क्षेत्र में पानी भरे गहरे गड्ढे में डूबने से कोटेदार के पति की हुई मौत।

पचदेवरा क्षेत्र में पानी भरे गहरे गड्ढे में डूबने से कोटेदार के पति की हुई मौत।

 

हरदोई : पचदेवरा थाना क्षेत्र में मैकपुर के पास पानी भरे गहरे गड्ढे में डूबने से कोटेदार के पति की मौत हो गई। कोटेदार के पति दाढ़ी बनवाने जा रहे थे, तभी वह गंगा एक्सप्रेसवे के लिए मिट्टी खोदने से हुई गहरे गड्ढे में भरे पानी में डूब गए। ग्रामीण जब उधर से निकले तो उन्हें कोटेदार के पति का शव उतराता हुआ दिखाई दिया। ग्रामीणों ने सूचना परिजनों को दी तो परिजनों में कोहराम मच गया। बीते दो दिन पूर्व भी यहीं पर एक बच्चे की डूबने से मौत हो गई थी जबकि एक वर्ष पहले यहां चार बच्चे डूब गए थे पर प्रशासन द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया गया।जानकारी के अनुसार पचदेवरा थाना क्षेत्र के गिरधरपुर निवासी कोटेदार सरला देवी के पति अशोक दीक्षित पुत्र रामभरोसे रविवार सुबह को मैकपुर गांव में दाढ़ी बनवाने के लिए घर से निकले थे। रास्ते में वह मैकपुर के पास गंगा एक्सप्रेसवे के लिए मिट्टी खोदे जाने के बाद हुए गहरे गढ़ों में भरे पानी में किसी तरह डूब गए। गढ्ढों के पास से निकले ग्रामीणों की नजर पानी में उतारते हुए अशोक दीक्षित के शव पर पड़ी तो, उन्होंने परिजनों को सूचना दी। परिजनों में घटना से कोहराम मच गया। मृतक के तीन पुत्र कुलदीप, संजीव और सुरजीत हैं। सूचना मिलने पर मौके पर पचदेवरा थाना पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम को भेजा गया।

ज्ञात हो कि बीते दो दिन पूर्व में यहीं गढ्ढे में डूबने से मैकपुर निवासी एक 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई थी, जबकि एक साल पहले यहां गंगा एक्सप्रेसवे के लिए मिट्टी खोदने के बाद हुए इन गढ्ढों में डूबने से चार बच्चे मौत के मुंह में समा गए थे। पर प्रशासन ने इन सब घटनाओं से सीख नहीं ली और लगातार इन गढ्ढों में डूब कर लोग जान गवा रहे हैं।

रिपोर्टर “प्रदीप शुक्ल” की रिपोर्ट 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!