Advertisement

बलिया : 33वें इंटरनेशनल कांग्रेस ऑफ साइकोलजी में होंगी शामिल सुश्री तमन्ना रुखसार।

www.satyarath.com

• 33वें इंटरनेशनल कांग्रेस ऑफ साइकोलजी में होंगी शामिल सुश्री तमन्ना रुखसार।

www.satyarath.com

बलिया की बेटी तथा बीएचयू की छात्रा तमन्ना ए रुखसार 33वें इंटरनेशनल कांग्रेस आफ साइकोलाजी के कॉन्फ्रेंस में भाग लेने के लिए चेक रिपब्लिक की राजधानी प्राग पहुंच चुकी हैं। तमन्ना रुखसार ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा ज्ञान कुंज एकेडमी बंसी बाजार से (इंटरमीडिएट) की पढ़ाई की है।

बलिया के एक छोटे से कस्बे बेल्थरा रोड से निकलकर मेधावी छात्रा को अंतरराष्ट्रीय कांग्रेस के कॉन्फ्रेंस में सम्मिलित होने का अवसर बीएचयू वाराणसी द्वारा दिया गया है।

काशी हिंदू विश्वविद्यालय की अल्पसंख्यक समुदाय की पिछड़ा वर्ग की छात्रा तमन्ना रुकसार को चेक रिपब्लिक की राजधानी प्राग में कॉन्फ्रेंस के इंटरनेशनल कांग्रेस में भाग लेने के लिए चयनित किया गया है। तमन्ना के पिता वकील अहमद एक छोटे दुकानदार है तो उनकी मां रेहाना खातून राजकीय प्राथमिक स्कूल की एक शिक्षिका है।

ज्ञानकुंज एकेडमी के प्रबंधक डॉक्टर देवेंद्र नाथ सिंह व प्रधानाचार्य सुधा पांडेय सहित भोजपुरी लोक कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता ने छात्रा तमन्ना के कॉन्फ्रेंस में भाग लेने पर बधाई दी। वही उसके उज्जवल भविष्य की कामना भी किए।

प्रबंधक ने कहा कि कैसे एक छोटा पौधा अपनी लगन व परिश्रम से छायादार वृक्ष बन जाता है। उसी तरह आज तमन्ना ने अपने लगन व दृढ़ निश्चय से इस मुकाम को हासिल किया है। अन्य होनहार छात्रों को इससे सीख लेनी चाहिए।

रिपोर्टर “प्रदीप शुक्ल” की रिपोर्ट 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!