अंकित वर्मा जिला ब्यूरो चीफ
लखीमपुर खीरी
गोला गोकर्णनाथ नाथ – कांवड़ लेकर गोला गोकर्णनाथ के लिए रवाना हुए कांवड़िये, पुलिस ने बरसाए फूल
छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ जा रहे कांवड़ियों पर भीरा थानाध्यक्ष और पुलिसकर्मियों ने पुष्प वर्षा की। सावन के दूसरे सोमवार पर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने जा रहे इन शिव भक्तों का जगह-जगह स्वागत हुआ। समाजसेवियों ने प्रसाद वितरण और भंडारे भी किए हैं। कांवड़ियों की टोली लखीमपुर गोला मार्ग, पलिया, मोहम्मदी और अन्य स्थानों से भी रवाना हुई। कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए जगह-जगह पुलिस तैनात की गई है। भीरा क्षेत्र में रविवार को थानाध्यक्ष और पुलिसकर्मियों ने वहां से गुजरे कांवड़ियों के जत्थे पर फूल बरसाए।















Leave a Reply