Advertisement

महराजगंज : भक्तों के हर संकट को दूर करते हैं,ओंकारेश्वर महादेव शिव जी।

www.satyarath.com

ॐ • श्रावण मास पर विशेष प्रस्तुति •ॐ

भक्तों के हर संकट को दूर करते हैं,ओंकारेश्वर महादेव शिव जी।

www.satyarath.com

महराजगंज जनपद के खुटहा (मुड़िला) बाजार स्थित शिव मंदिर में श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार को शिव भक्तों का तांता लगा रहता है।वैसे तो यहां वर्ष के प्रत्येक दिन शिव भक्त पूजन अर्चन करते रहते हैं।लेकिन सावन के महीने में तो यहां शिव भक्तों की इतनी भीड़ उमड़ पड़ती है कि,मानो भगवान शिव स्वयं अपने भक्तों को दर्शन देने आ पहुंचे हैं।

खुटहा (मुड़िला) बाजार स्थित शिव मंदिर को ओंकारेश्वर महादेव जी के नाम से भी जाना जाता है।

www.satyarath.com

कहा जाता है कि यहां जो भी भक्त,सच्चे श्रद्धा और विश्वास से बिल्व पत्र,शमी पुष्प,भांग धतूरा के साथ अभिषेक करता है,ओंकारेश्वर महादेव उस भक्त की हर मनोकामना की पूर्ति करते हैं।ओंकारेश्वर महादेव मंदिर के गर्भ गृह में भगवान शिव के साथ उनके गण नंदी जी महाराज,एवं विघ्नविनाशक गणेश जी तथा शालिग्राम स्थित हैं।मंदिर परिसर में ही राधाकृष्ण और पंच मुखी हनुमान जी का भव्य मंदिर स्थित है।

www.satyarath.com

जो भी भक्त यहां ओंकारेश्वर महादेव जी की पूजा अर्चना करने आते हैं, ओ वीर बजरंग बली हनुमान तथा राधाकृष्ण की भी पूजा अर्चना कर अपने इच्छित कामना की प्रार्थना करते हैं।और आशीर्वाद प्राप्त कर खुशी – खुशी लौटते हैं।

www.satyarath.com

ओंकारेश्वर महादेव मंदिर से चंद कदमों की दूरी पर सम्मय माता का भी मंदिर है। जहां देवी भक्त वर्ष के प्रत्येक दिनों श्रद्धा,भक्ति और विश्वास से कपूर,अगरबत्ती,नारियल और चुनरी चढ़ा कर शीश झुकाते हैं।

www.satyarath.comश्री ओंकारेश्वर महादेव शिव मंदिर खुटहा (मुड़िला) बाजार जनपद महराजगंज

 

मुड़िला बाजार के पूर्व ग्राम प्रधान एवं हिंदू युवा वाहिनी महराजगंज के जिला मंत्री श्री धनंजय कुमार शर्मा ने बताया कि,जिसकी “जितनी श्रद्धा,दरबार से उतनी कृपा” यहां लोग रोता हुआ आते हैं,और मुस्कुराते हुए लौटते हैं।

दोनों मंदिरों में भक्त अपनी श्रद्धानुसार भंडारे एवं प्रसाद वितरण का आयोजन करते रहते हैं।जिसका प्रसाद ग्रहण करने स्थानीय के अलावा दूर – दूर के लोग सब काम छोड़ कर हिस्सा लेने पहुंचते हैं।

www.satyarath.com

ओंकारेश्वर महादेव मंदिर एवं सम्मय माता मंदिर जनपद मुख्यालय महराजगंज से 18 किमी.दक्षिण – पश्चिम कॉर्नर एवं पनियरा नगर पंचायत से 10 किमी.उत्तर खुटहा (मुड़िला) बाजार में स्थित है। यहां पहुंचने के लिए ऑटो किराए पर मिलेगा या फिर अपने निजी दो पहिया,चार पहिया वाहन का सहारा लेना होगा।

ओंकारेश्वर महादेव मंदिर के मुख्य पुजारी अनिरुद्ध गिरी जी महराज बताते हैं कि,मंदिर में मुख्य पूजा के बाद सुबह करीब साढ़े तीन बजे मंदिर परिसर को भक्तों के दर्शनार्थ खोल दिया जाता है।

www.satyarath.com

मंदिर के मुख्य पुजारी अनिरुद्ध गिरी जी महराज स्वयं शिव भक्तों को चंदन लगाते हैं,और प्रसाद वितरण करते हैं।…तो शिव भक्त अपनी श्रद्धानुसार पुजारी जी को दक्षिणा अर्पण कर आशीर्वाद लेते हैं।

सत्यार्थ वेब न्यूज

शिवरतन कुमार गुप्ता “राज़”

Mon.9670089541

महराजगंज 28/07/024

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!