Advertisement

बहराइच,सीमा जागरण मंच ने मनाई केडीसी में कारगिल विजय दिवस की रजत जयंती

www.satyarath.com

 पंकज कुमार शुक्ला

बहराइच,सीमा जागरण मंच ने मनाई केडीसी में कारगिल विजय दिवस की रजत जयंती

www.satyarath.com

बहराइच। सीमा जागरण मंच अवध प्रांत द्वारा किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय स्वायत्तशासी संस्था के कमेटी हाल में कारगिल विजय दिवस की रजत जयंती का कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का आयोजक सीमा जागरण मंच के उपाध्यक्ष मेजर डॉ. एसपी सिंह थे।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला प्रचारक अजय थे तथा अध्यक्षता सीमा जागरण मंच के अवध प्रांत के अध्यक्ष सुशील माहेश्वरी नूतन ने की। कार्यक्रम का संचालन डॉ.सत्यभूषण सिंह ने किया। कार्यक्रम के संयोजक पंकज सिंह थे। इस अवसर पर पूर्व सैनिक डॉ. बी के सिंह,अशोक कुमार सिंह, विजय कुमार सिंह पदुम, चंद्रशेखर दुबे व दिनेश कुमार गुप्ता को सम्मानित किया गया तथा एनसीसी कैडेट्स भी विशेष रूप से सम्मानित किए गए। कार्यक्रम के आयोजन में डॉ.सतीश सिंह,धर्मवीर सिंह,डॉ. राजेश शर्मा, पल्लवी वर्मा ने विशेष योगदान दिया। इस अवसर पर जीएम हॉस्पिटल कैसरगंज के डायरेक्टर डॉ. योगेश प्रताप सिंह और विशाल सेवा संस्थान के डायरेक्टर विशाल कश्यप सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!