Advertisement

हरदोई : पाली में अवैध रूप से चल रहे क्लिनिकों पर स्वास्थ्य विभाग ने कसा शिकंजा।

पाली में अवैध रूप से चल रहे क्लिनिकों पर स्वास्थ्य विभाग ने कसा शिकंजा।

 

हरदोई जिले के पाली क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे क्लिनिकों पर स्वास्थ्य विभाग ने अब शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। अभी हाल ही में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से अनट्रेंड लोगों द्वारा चलाए जा रहे क्लीनिकों पर ताबड़तोड़ छापेमारी करवाई की गई थी। स्वास्थ्य विभाग ने निजामपुर पुलिया पर कई हॉस्पिटल बंद कराए थे। गुरुवार को सूचना मिली कि एक अवैध रूप से संचालित क्लीनिक खुला है। स्वास्थ्य विभाग की टीम जब वहां पहुंची तो कोई भी क्लिनिक खुला हुआ नहीं था। टीम वापस लौट गई।

गुरुवार को जिले के कुछ खुराफातियों ने अधिकारियों को गुमराह करते हुए सूचना दी की एक अस्पताल निजामपुर की पुलिया पर खुला हुआ है। जिसकी सूचना चिकित्सा प्रभारी आनंद शुक्ला को मिली तो उन्होंने आनंद-फानन में अपनी टीम को लेकर निजामपुर पुलिया पहुंच कर देखा तो वह हॉस्पिटल बंद पाया गया। वहीं चिकित्सा प्रभारी ने कहा है कुछ लोग प्रशासन को झूठी सूचना देकर प्रशासन को परेशान कर रहे हैं। ऐसे लोगों को भी चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा नगर में अवैध हॉस्पिटल किसी भी कीमत पर नहीं चलने दिए जाएंगे। अगर कोई फर्जी हॉस्पिटल चल रहा है तो उसे पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टर “प्रदीप शुक्ल” की रिपोर्ट 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!