हेल्थ टिप्स : क्या आप गिलोय के फायदे को जानते हैं…?
😊 Please Share This News 😊
Rajat Bisht
Spread the love
• क्या आप गिलोय के फायदे को जानते हैं…?
हेल्थ टिप्स, कहा जाता है कि हमारी घरों में रखे मसाले,और हमारे आस पास उगने वाले पेड़ पौधे,या जिनको हम घास इत्यादि समझते हैं।सब में कोई न कोई औषधीय गुण पाए जाते हैं,जो हमारी सेहत की देखभाल के लिए बहुत ही उपयोगी सिद्ध होते हैं।बस जरूरत है तो थोड़ा जागरूक होने और ध्यान देने की…
{ तो आइए जानें गिलोय के फायदे… }
गिलोय का एक पत्ता आपको 80 सालों तक बीमार नहीं होने देगा…
गिलोय एक ऐसी बेल है,जिसे आप सौ बीमारियों की एक दवा भी कह सकते हैं।गिलोय को संस्कृत में अमृता नाम दिया गया है।कहते हैं कि देवताओं और दानवों के बीच समुद्र मंथन के दौरान जब अमृत निकला और इस अमृत की बूंदें जहां-जहां छलकीं यानी कि गिरी,वहां-वहां गिलोय की उत्पत्ति हुई।
1. गिलोय रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है :-
गिलोय एक ऐसी बेल है, जो व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा कर उसे बीमारियों से दूर रखती है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं,जो शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने का काम करते हैं।यह खून को अच्छी तरह से साफ करती है,बैक्टीरिया से लड़ती है। लिवर और किडनी की अच्छी देखभाल भी गिलोय के बहुत सारे कामों में से एक है।ये दोनों ही अंग खून को साफ करने का काम करते हैं।
2. ठीक करती है बुखार :-
अगर किसी को बार-बार बुखार आता है तो उसे गिलोय का सेवन करना चाहिए।गिलोय हर तरह के बुखार से लड़ने में मदद करती है। इसलिए डेंगू या मलेरिया के मरीजों को भी गिलोय के सेवन की सलाह दी जाती है।डेंगू के अलावा मलेरिया, स्वाइन फ्लू में आने वाले बुखार से भी गिलोय छुटकारा दिलाती है।
3. डायबिटीज के रोगियों के लिए लाभप्रद है गिलोय :-
गिलोय एक हाइपोग्लाइसेमिक एजेंट है यानी यह खून में शर्करा की मात्रा को कम करती है।इसके सेवन से खून में शर्करा (शुगर) की मात्रा कम हो जाती है,जिसका फायदा टाइप टू डायबिटीज के मरीजों को होता है।
5. गिलोय बढ़ाती है पाचन तंत्र:-
यह गिलोय बेल पाचन तंत्र के सारे कामों को भली-भांति संचालित करती है और भोजन के पचने की प्रक्रिया में मदद कती है। जिससे व्यक्ति कब्ज और पेट की दूसरी अन्य किसी गड़बड़ियों से बचा रहता है।
6. गिलोय कम करती है स्ट्रेस :-
गलाकाट प्रतिस्पर्धा के इस दौर में तनाव या स्ट्रेस एक बड़ी समस्या बन चुकी है।गिलोय एडप्टोजन की तरह काम करती है और मानसिक तनाव तथा चिंता (एंजायटी) के लेबल को काफी कम करती है।जिसकी मदद से न केवल याददाश्त बेहतर होती है, बल्कि मस्तिष्क की सारी कार्यप्रणाली भी दुरूस्त रहती है और गिलोय से मस्तिष्क की एकाग्रता भी बढ़ती है।
7. गिलोय बढ़ाती है आंखों की ज्योति :-
गिलोय का रस आंख की पलकों के ऊपर लगाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। इसके लिए आपको गिलोय को सिलबट्टे पर घिस कर उसका रस निकालना होगा,और शीतल जल में गर्म करना होगा।जब पानी अच्छी तरह से ठंडा हो जाए तो इसे पलकों के ऊपर लगाएं।
8. अस्थमा (दमा) में फायदेमंद :-
मौसम के परिवर्तन पर खासकर सर्दियों में अस्थमा के मरीजों को काफी परेशानी होती है। ऐसे में अस्थमा के मरीजों को नियमित रूप से गिलोय की मोटी डंडी चबानी चाहिए या उसका जूस पीना चाहिए।जिससे उन्हें काफी आराम मिलेगा।
9. गठिया में काफी आराम देगा गिलोय:-
गठिया यानी आर्थराइटिस में न केवल जोड़ों में दर्द होता है, बल्कि चलने-फिरने में भी काफी परेशानी होती है।गिलोय में एंटी आर्थराइटिक्स गुण होते हैं, जिसकी वजह से यह जोड़ों के दर्द सहित इसके कई सारे लक्षणों में फायदा पहुंचाती है।
10. अगर हो गया हो एनीमिया, तो करिए गिलोय का सेवन :-
भारतीय महिलाएं अक्सर एनीमिया यानी खून की कमी से पीडि़त रहती हैं। इससे उन्हें हर वक्त थकान और कमजोरी महसूस होती है। गिलोय के सेवन से शरीर में लाल रक्त कणिकाओं की संख्या बढ़ जाती है,और एनीमिया से छुटकारा मिलता है।
11. बाहर निकलेगा कान का मैल :-
कान का जिद्दी मैल बाहर नहीं आ रहा है,तो थोड़ी सी गिलोय को पानी में पीस कर उबाल लें। ठंडा करके छान के कुछ बूंदें कान में डालें। एक-दो दिन में सारा मैल अपने आप बाहर जाएगा।
12. गिलोय से स्लिम बॉडी हो जाएगी :-
गिलोय शरीर के उपापचय (मेटाबॉलिजम) को ठीक करती है, सूजन को कम करती है और पाचन शक्ति बढ़ाती है।ऐसा होने से पेट और पेट के आस-पास चर्बी जमा नहीं हो पाती है,जिससे आपका वजन कम होता है।
13. गिलोय खूबसूरती बढ़ाती है :-
गिलोय न केवल सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है,बल्कि यह त्वचा और बालों पर भी चमत्कारी रूप से असर करती है।
14. जवां रखती है गिलोय :-
गिलोय में एंटी एजिंग गुण होते हैं, जिसकी मदद से चेहरे से काले धब्बे, कील मुंहासे,बारीक लकीरें और झुर्रियां दूर होती हैं। इसके सेवन से आप ऐसी निखरी और दमकती त्वचा पा सकती हैं, जिसकी कामना हर किसी को होती है।अगर आप इसे त्वचा पर लगाती हैं,तो घाव बहुत जल्दी भरते हैं। त्वचा पर लगाने के लिए गिलोय की पत्तियों को पीस कर पेस्ट बनाएं।
नोट :- कोई भी प्रयोग करने से पूर्व आप अपने निजी चिकित्सक या आयुर्वेदाचार्य से सलाह जरूर कर लें।किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य लाभ/हानि होने पर सत्यार्थ वेब मीडिया न्यूज नेटवर्क जिम्मेदार नहीं होगा।