• हर हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा अमरौधा का प्राचीन शिवालय महाकालेश्वर धाम में प्रातःकाल से ही उमड़ी भक्तों की भीड़ – मोहिनी गुप्ता
अमरौधा कानपुर देहात । सावन के प्रथम सोमवार को महाकालेश्वर मंदिर में प्रातः काल से ही उमड़ पड़ी भक्त्तों की भीड़ । महाकालेश्वर मंदिर में भोले के बोल बम बोल बम हर हर महादेव मां पार्वती श्री गणेश जी एवं नंदी महाराज व कार्तिकेय की जय के लगे जयकारों से गूंज उठा शिवालय। भक्तों ने महाकालेश्वर मंदिर में शिवलिंग पर टेका माथा । वही नंदी बाबा के कान में भोले बाबा से सिफारिश करने की भक्तों ने प्रार्थना । जनकल्याण के लिए भी शिव भक्तों ने की प्रार्थना। भक्तों ने पदयात्रा करके चढाई काँवर। मोहम्मदपुर देवीपुर की भक्त मोहिनी गुप्ता ने बताया कि भोलेनाथ की पूजा में गंगाजल बेलपत्र भांग धतूरा पुष्प चन्दन शहद दही आदि व अन्य पूजा की सामग्री से भोले बाबा की पूजा अर्चना की जाती है। भक्त हर हर महादेव के जयकारे लगाते हैं हुए कर रहे हैं भोले बाबा के दर्शन। अमरौधा के प्राचीन मंदिर में दूर-दूर से आते हैं भक्त। प्रशासनिक व्यवस्था रही चुस्त दुरुस्त। देवीपुर से आये श्रीमान सौरभ सुभाष विवेक विकास राहुल ।अमरौधा से राज भाई सोनू ने महादेव को जलाभिषेक कर किये बाबा के दर्शन ।मंदिर मेले में पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी निभाते नजर आए तो कुछ ड्यूटी पर नजर आए।अमरौधा कस्बा में स्थित प्राचीन महाकालेश्वर मंदिर में विगत कई वर्षों से सावन महीने के अवसर पर मेले का आयोजन किया जाता रहा है। जहां हर सोमवार को दूरदराज से हजारों की संख्या में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए आते हैं। इसी के चलते मेले की सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया है।
Leave a Reply