Advertisement

प्रयागराज : हादसे में घायल पत्रकार की इलाज के दौरान मौत, क्षेत्रीय पत्रकारों में शोक।

www.satyarath.com

हादसे में घायल पत्रकार की इलाज के दौरान मौत, क्षेत्रीय पत्रकारों में शोक।

www.satyarath.com

संवाददाता, सुमित द्विवेदी

 (प्रियांशु )ब्यूरो चीफ प्रयागराज

 

जारी,प्रयागराज| ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश प्रयागराज के तहसील इकाई बारा के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह उर्फ पिंटू सिंह का लखनऊ स्थित अस्पताल में देर रात इलाज के दौरान निधन हो गया। वह 44 वर्ष के थे। उनके निधन से पत्रकारों में शोक व्याप्त है। प्रेस क्लब के सदस्यों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। पिंटू सिंह पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। पिछले शनिवार की देर शाम कौंधियारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गढ़ैया और मैदा के बीच एक चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया था। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि चालक कार समेत दुर्घटना स्थल से फरार हो गया। परिजनों ने इलाज के लिए शहर स्थित हॉस्पिटल में भर्ती कराया। हालत में सुधार न होने के कारण आनन-फानन में परिजनों के द्वारा लखनऊ स्थित सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने शनिवार की देर रात उन्हें मृत घोषित कर दिया। पिंटू सिंह का परिवार कौंधियारा क्षेत्र के जारी गांव में रहता है। वे अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चों को छोड़ गए हैं। बताया कि पिंटू सिंह का शव पोस्टमार्टम के बाद रविवार को उनके गांव जारी लाया गया, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!