• खाने-पीने के बाद अब टायर पंचर की दुकानों पर भी लगीं नाम की पर्चियां।
मुजफ्फरपुर खाना-पीने के बाद अब टायर पंचर की दुकानों पर भी लगीं नाम की पर्चियां, दुकानदार बोले- पुलिसवालों ने लगवाई है। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में दुकानों, ठेलों और ढाबों के बाद अब पुलिस की ओर से टायर पंचर की दुकानों पर भी दुकान मालिक के नाम के पोस्टर लगवाए जा रहे हैं। एक टायर पंचर की दुकान के मालिक मुन्ना से जब इस बाबत बात की गई तो उसने बताया कि यह लिस्ट इसलिए लगाई गई है क्योंकि दो पुलिस वाले कल और आज आए थे और कहने लगे कि इस पर अपना मोबाइल नंबर और नाम लिखकर दुकान के बाहर चिपका दो।
दरअसल आपको बताते चलें योगी सरकार के आदेश के बाद अब उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा के रूट पर दुकानदारों और ठेलेवालों के लिए अपनी दुकानों और ठेलों पर नेमप्लेट लगाना अनिवार्य हो गया है। इसी तरह के आदेश अन्य जगहों पर भी जारी किए गए हैं; लेकिन मुजफ्फरनगर, जहां से यह नेमप्लेट प्रकरण शुरू। हुआ, में यह आदेश सिर्फ खाने-पीने की दुकानों तक सीमित नहीं रह गया है बल्कि टायर पंचर की दुकानवालों से भी नाम के पोस्टर लगवाए जा रहे हैं।
Leave a Reply