Advertisement

हरदोई : विधायक व समाजसेविका ने बाढ पीडितों को वितरित करी राहत सामग्री।

www.satyarath.com

• विधायक व समाजसेविका ने बाढ पीडितों को वितरित करी राहत सामग्री।

www.satyarath.com

हरदोई से रिपोर्टर

“अमित सिंह भदौरिया”

की रिपोर्ट 

सवायजपुर (हरदोई ) सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र के गर्रा नदी के समीपवर्ती गांवों में आई बाढ़ के बाद ग्रामीण आफत में हैं। फसलें बर्बाद होने के कारण भोजन की भी समस्या खड़ी हो गई है।

ग्रामीणों की इस समस्या को देखते हुए रविवार को वीरांगना सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्थान के पदाधिकारियों ने राहत सामग्री बांटी। संस्था के पदाधिकारियों ने पीड़ितों के बीच जाकर राहत सामग्री बांटी। इस दौरान ग्राम बाबरपुर व रन्धीरपुर में एक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा विधायक कुंवर माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने कहा कि विपत्ति की इस घड़ी में संस्थान पीड़ितों की हरसंभव मदद करने का प्रयास करेगा। संस्थान की अध्यक्ष व भाजपा नेत्री सुहाना जैन ने कहा कि सामग्री वितरण के साथ ही जल्द ही बाढ़ पीड़ितों के लिए मेडिकल कैंप लगाया जाएगा। इस मौके पर भाजपा आपदा राहत प्रकोष्ठ के ज़िला संयोजक भानु प्रताप सिंह एडवोकेट कुसुम सिंह, अनिल शर्मा, दीपांशु सिंह अमित गुप्ता अनुराग भदौरिया अंशू सिंह अरूण सिंह सहित बडी संख्या में बाढ पीड़ित लाभार्थी उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!