Advertisement

वरिष्ठ पत्रकार के निधन पर दौड़ी शोक कि लहर

वरिष्ठ पत्रकार के निधन पर दौड़ी शोक कि लहर प्रयागराज . सप्ताहभर पहले देर शाम सड़क हादसे का शिकार हुए यमुनापार के वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ पिंटू सिंह का निधन हो गया। हालत गंभीर होने पर प्रयागराज से उन्हे लखनऊ रेफर किया गया था। निधन का समाचार जैसे ही यहां पहुंचा, शोक की लहर दौड़ पड़ी। राजेंद्र प्रताप सिंह के साथ बिताए गए एक-एक पल को याद करते हुए लोगों ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।

राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ पिंटू जारी 13 जुलाई की शाम साढ़े सात बजे  उस समय हादसे का शिकार हुए था, जब वह अपने घर लौट रहे थे। गढ़ैया-मैदा के बीच कार के द्वारा बाइक में टक्कर मारे जाने से राजेंद्र प्रताप सिंह गंभीर रूप से जख्मी होगए। इलाज के लिए पिंटू सिंह को शहर ले जाया गया। निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान राहत नहीं मिलने पर उन्हे लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया था।

लखनऊ में आज सुबह निधन के पश्चात उनका शव दोपहर एक बजे एंबुलेंस के द्वारा पैतृक गांव पुरानी जारी लाया जा रहा है। एंबुलेंस लगभग चार बजे जारी पहुंच जाएगी। मिलनसार और खुशदिल मिजाज के राजेंद्र प्रताप सिंह ग्रापए की बारा तहसील इकाई के अध्यक्ष भी थे। इन दिनों वह वेब मीडिया और एक समाचार पत्र से जुड़े थे।

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अयोध्याप्रसाद केसरवानी ने निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। अयोध्याप्रसाद ने कहा, पिंटू सिंह का निधन अत्यंत पीड़ादायी है। वह पत्रकारिता के साथ-साथ संगठन के प्रति बहुत ही सजग रहते थे। उनका स्थान कोई नहीं ले सकता। उन्होंने आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

एसीपी बारा संतलाल सरोज, एसओ बारा, एसओ कौंधियारा, एसओ शंकरगढ़ ओमप्रकाश सिंह, पूर्व एसओ मनोज सिंह व अमित कुमार मिश्र के अलावा पत्रकार साथियों में सूर्यप्रकाश त्रिपाठी, अभय सिंह, आलोक गुप्ता, अमित पांडेय, राहुल सिंह, संतोष यादव, राजीव चंदेल, श्यामप्रकाश, सुनील गिरि, राजीव, राजदेव द्विवेदी, लवलेश द्विवेदी ने शोक व्यक्त किया है।पत्रकार नवल किशोर, प्रमोद बाबू झा, विनीत सेठी, दिलीप केसरवानी, विवेक अग्रहरि हसीन मुश्ताक, दीपक श्रीवास्तव, उमाशंकर गुप्ता, विनोद शुक्ला ,

शोभनाथ कुशवाहा, मोहम्मद अली भैय्यन, अमर सिंह, नीरज श्रीवास्तव, राजेश केसरवानी, नावेद खान, बलवीर सिंह, रोहन केसरवानी , विनोद केशरवानी , बंसीलाल सिंह, सूबेदार सिंह, छेदीलाल साहू, विनय साहू, बबलू शुक्ल, विकास गुप्ता, गिरजाशंकर सिंह, केसी निराला, लालचंद्र साहू, महेंद्र त्रिपाठी, महेंद्र मिश्र, रामबाबू सिंह, राकेश कुशवाहा, श्यामाकांत शुक्ल, श्यामाकांत तिवारी, विवेक, रवि सिंह, आशीष मिश्र ने भी पिंटू सिंह के निधन पर संवेदना व्यक्त की है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!