रिपोर्टर नवल किशोर शर्मा पीलीभीत
पानी भरे गड्ढे में मिला अधेड़ का शव नहीं हुई शिनाख्त
कलान शाहजहांपुर सथरी मोड़ के पास सड़क के किनारे पानी भरे गड्ढे में एक अधेड़ युवक का शव मिला।

पुलिस ने शव पीएम को भेज दिया है बताया जा रहा शनिवार दोपहर ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है। हालांकि अभी शव की पहचान नहीं हो सकी। बताया जा रहा है कि संभवतः पानी भरे गड्ढे में डूबने से अधेड़ की मौत हुई है। हालांकि मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चलेगा।













Leave a Reply