• बलिया के लाल को नम आंखों दी गई अंतिम विदाई, आइटीबीपी में कार्यरत था जवान।
बलिया: जिल के नरहीं थाना क्षेत्र के बिलरिया गांव निवासी आइटीबीपी के जवान 51 वर्षीय मणिराम यादव का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार पूरे सैनिक सम्मान के साथ शुक्रवार की सुबह भरौली स्थित गंगा घाट पर किया गया। मुखाग्नि उनके इकलौते पुत्र बलवंत यादव ने दी।
मणिराम यादव आइटीबीपी की छठीं बटालियन में थे और छपरा में तैनात थे। अंतिम समय में उनको सलामी देने छठी बटालियन डेल्टा कंपनी के इंस्पेक्टर राम अवध सिंह के नेतृत्व में जवानों की टीम उपस्थित थी। भरौली गंगा घाट पर फेफना विधायक संग्राम सिंह यादव और सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ी थी।
बिलरिया गांव निवासी आइटीबीपी के जवान 51 वर्षीय मणिराम यादव का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार पूरे सैनिक सम्मान के साथ शुक्रवार की सुबह भरौली स्थित गंगा घाट पर किया गया। मुखाग्नि उनके इकलौते पुत्र बलवंत यादव ने दी।
Leave a Reply