अंबेडकरनगर :अवैध तरीके से सड़क के किनारे रखी गई गिट्टी के ढेर पर चढ़कर पलटी।



अम्बेडकरनगर। शनिवार की देर रात अकबरपुर से लखनऊ जा रही परिवहन निगम की बस अकबरपुर अयोध्या मार्ग पर अहिरौली थाने के समीप अवैध तरीके से सड़क के किनारे रखी गई गिट्टी के ढेर पर चढ़कर पलट गई। बस मे लगभग दो दर्जन से ऊपर यात्री सवार थे, जिसमें लगभग आधा दर्जन से अधिक यात्रियों को चोटें आई। घायलों को अहरौली पुलिस की मदद से कटेहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के लिए ले जाया गया। वहीं मौके पर घटना की सूचना पाते ही सीओ सिटी सुरेश मिश्रा भी पहुंचे और घायलों से मिलकर हाल जाना। वही सीओ सिटी ने रोड पर रखी गई गिट्टी को संबंधित इंजीनियर से बात कर हटाने का निर्देश दिया।
Website: http://satyarath.com/wp-admin
Leave a Reply