Advertisement

अमेठी : भाजपा नेता को मिली जान से मारने की धमकी।

www.satyarath.com

• भाजपा नेता को मिली जान से मारने की धमकी।

www.satyarath.com

अमेठी : दरअसल, ये पूरा मामला मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के कस्बे का है। जहां दो दिन पहले मोहर्रम के जुलूस के दौरान कुछ युवकों द्वारा विवादित नारे लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सात किशोरों को हिरासत में लेकर जुवेनाइल कस्टडी में भेज दिया।अब यही कस्बे के रहने वाले भाजपा आईटी सेल के संयोजक संजीव तिवारी उर्फ अंशु तिवारी को लगातार धमकी भरे फोन आ रहे हैं, जिसमें उन्हें जान से मारने की धमकी जी रही है। अंशु ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

बताया जा रहा है कि दो दिन पहले मोहर्रम जुलूस के दौरान अल्पसंख्यक समुदाय के युवकों द्वारा जो विवादित नारा लगाया गया था, उसका वीडियो अंशु तिवारी ने ही वायरल किया था। अंशु ने कहा कि पिछले दो दिनों से उनके मोबाइल पर सैकड़ों नंबरों ने फोन कर लगातार जान से मारने की धमकी दी जा रही है।वही पूरे मामले पर एसएचओ विवेक सिंह ने कहा तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। नंबरों की।सीडीआर भी निकाली गई है, जो पश्चिम बंगाल में है। मामले की जांच की जा रही है।

रिपोर्टर “प्रदीप शुक्ल” की रिपोर्ट 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!