Advertisement

बर्दवान : दुर्गापुर में कांग्रेस द्वारा राज्य सरकार के मूल्य वृद्धि के खिलाफ जुलूस।

www.satyarath.com

दुर्गापुर में कांग्रेस द्वारा राज्य सरकार के मूल्य वृद्धि के खिलाफ जुलूस।

www.satyarath.com

पश्चिम बंगाल बर्दवान जिले के दुर्गापुर में रविवार को पश्चिम बर्दवान जिला कांग्रेस द्वारा मूल्यवृद्धि के खिलाफ जुलूस निकाल कर राज्य और केंद्र सरकार के खिलाफ प्रतिवाद जताया गया। कांग्रेस के नेताओं का आरोप है की राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तुरंत प्रशासन को आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया। ऐसे में जगह-जगह बाजार में प्रशासन की कार्रवाई शुरू हो गई है। लेकिन, सामान की कीमत कम नहीं हो रही है। रविवार सुबह कांग्रेस ने दुर्गापुर बेनाचट्टी बाजार में मूल्य वृद्धि के खिलाफ एक अनूठा विरोध जुलूस निकाला। महंगाई के खिलाफ कांग्रेस के नेताओं व कार्यकर्ताओं के गले में सब्जी की माला पहन राज्य सरकार के मूल्य वृद्धि के खिलाफ अपना रोष जताया। इस दौरान कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता बर्तन बजाती दिखी। रैली का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवेश चक्रवर्ती ने किया। उन्होंने कहा, बाजार में जाने से मध्यम वर्ग परेशान है. क्योंकि सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। इसके विरोध में कांग्रेस आलू, पटल, प्याज आदि सब्जियों की माला पहनकर और थालियाँ बजाते हुए सड़कों पर उतर प्रतिवाद जताया। मूल्य वृद्धि के खिलाफ यह अनोखा विरोध प्रदर्शन देखा गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिकायत की कि भ्रष्ट स्टॉकिस्टों की वजह से सब्जियों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। राज्य और केंद्र सरकार जमाखोरों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर पा रही है। टास्क फोर्स सोई हुई है। उन्होंने चेतावनी भी दी कि अगर जल्द ही सब्जियों के दाम कम नहीं किए गए तो आंदोलन जारी रहेगा। राज्य मंत्री प्रदीप मजूमदार ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा की टास्क फोर्स क्या कर रही है। जनता देख रही है। राज्य सरकार समूचे राज्य में मूल्यवृद्धि को लेकर अपने कार्य में जुट गई है।

रिपोर्टर “प्रदीप शुक्ल” की रिपोर्ट

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!